3 तरीके जिनसे Solo Sikoa को Roman Reigns पर WWE Bad Blood में पिनफॉल से मैच में जीत मिल सकती है

Ujjaval
WWE Bad Blood में रोमन रेंस पिन भी हो सकते हैं (Photo: WWE.com)
WWE Bad Blood में रोमन रेंस पिन भी हो सकते हैं (Photo: WWE.com)

Ways Solo Sikoa Can Pin Roman Reigns: WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के मैच के लिए हर कोई उत्साहित है। वो कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना करने वाले हैं। यह टैग टीम मैच जबरदस्त स्टार पावर से भरा हुआ है। फैंस रोमन को यहां जीतते हुए देखना चाहते हैं क्योंकि यह कई महीनों बाद उनका पहला मैच है। हालांकि, कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनसे सोलो, रोमन को पिन करके हरा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे Bad Blood में सोलो सिकोआ को रोमन रेंस पर पिनफॉल के जरिए मैच में जीत मिल सकती है।

Ad

3- WWE Bad Blood में रेफरी की हालत खराब होने के बाद ब्लडलाइन का दखल हो

Ad

बड़े मैचों के दौरान अमूमन चीटिंग देखने को मिलती है। यह चीज़ तब संभव हो पाती है, जब कोई रेफरी घायल हो। Bad Blood 2024 में टैग टीम मैच के दौरान अगर किसी तरह से रेफरी घायल होते हैं, तो फिर ब्लडलाइन के टामा टोंगा और टांगा लोआ का दखल हो सकता है। वो जेकब और सोलो के साथ मिलकर रोमन और कोडी दोनों पर बुरी तरह से हमला कर सकते हैं।

इसी बीच वो रोमन रेंस को अनाउंसर्स टेबल पर पावरबॉम्ब दे सकते हैं और स्टील स्टेप्स से उनपर हमला कर सकते हैं। इस तरह से अगर बवाल मचता है, तो फिर रोमन रेंस के लिए खड़ा होना भी मुश्किल हो सकता है। इसी चीज़ का फायदा उठाकर सोलो सिकोआ रेफरी को उठा सकते हैं और फिर रोमन रेंस को पिन करते हुए बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं। यह एंगल रोमन को आने वाले समय में अपने साथ भी कुछ लोगों को जोड़ने के लिए मजबूर कर सकता है।

2- WWE स्टार जेकब फाटू द्वारा बुरा हाल करने पर रोमन रेंस पिन हो सकते हैं

Ad

जेकब फाटू काफी ज्यादा खतरनाक स्टार हैं और यह चीज़ फैंस ने लगातार देखी होगी। रोमन ने जेकब की गैरमौजूदगी में WWE SummerSlam के बाद ब्लडलाइन की हालत खराब की थी। हालांकि, जब जेकब ने वापसी की, तो फिर रोमन रेंस के लिए मुश्किलें बढ़ गईं। इसके बाद ब्लडलाइन ने रेंस की हालत खराब कर दी थी। इसी कारण रोमन कुछ हफ्तों तक एक्शन से दूर रहे थे।

जेकब फाटू WWE Bad Blood 2024 में मैच के दौरान अपना खतरनाक रूप दिखा सकते हैं। वो रोमन रेंस पर हमला करके उन्हें चारों खाने चित कर सकते हैं। इसी चीज़ का फायदा सोलो सिकोआ उठा सकते हैं और वो जेकब से टैग लेकर रोमन को पिन कर सकते हैं। इस तरह के एंगल से फैंस आगे जाकर रोमन और जेकब फाटू के सिंगल्स मैच की मांग और ज्यादा करने लग जाएंगे। यह मैच का अच्छा अंत हो सकता है।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स, रोमन रेंस को धोखा दें

Ad

कोडी रोड्स और रोमन रेंस काफी बड़े दुश्मन रहे हैं और पिछले दो WWE WrestleMania से वो आमने-सामने आ रहे हैं। वो एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं और फिर भी साथ काम कर रहे हैं। रोमन ने एक चीज़ क्लियर कर दी है कि वो कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लेने वाले हैं। यह चीज़ साफ तौर पर रोड्स को पसंद नहीं आई है और इसी वजह से उन्होंने रोमन रेंस को रोकते हुए यह भी बोला था कि यह टाइटल अब उनका नहीं है।

कोडी रोड्स के दिमाग में जरूर यह बात होगी कि रोमन रेंस आखिर उनके खिलाफ ही आने वाले हैं, ऐसे में उनका साथ देना अच्छा फैसला नहीं होगा। अमेरिकन नाईटमेयर इसी वजह से अगर मैच बीच में छोड़कर चले जाते हैं या रोमन रेंस पर हमला करके उन्हें धोखा दे देते हैं, तो फिर असली ट्राइबल चीफ अकेले पड़ जाएंगे। ऐसी स्थिति में सोलो सिकोआ को रेंस पर पिनफॉल की मदद से जीत मिल सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications