3 तरीके जिनसे WWE Bad Blood 2024 में The Rock धमाकेदार वापसी कर सकते हैं

WWE
WWE रिंग में कब होगी द ग्रेट वन की एंट्री? (Photo: WWE.com)

Ways The Rock Can Return Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स का मुकाबला सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के साथ होगा। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया। WrestleMania XL के बाद Raw के पहले शो में अंतिम बार द रॉक नज़र आए थे। उन्होंने कहा था कि वो बहुत जल्द वापसी करेंगे। कभी भी WWE रिंग में उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है। द ग्रेट वन Bad Blood में अचानक आकर सभी को चौंका सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में रॉक वापसी कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE Bad Blood में मुकाबले से पहले द रॉक को सोलो सिकोआ असली ट्राइबल चीफ बता सकते हैं

Ad

Bad Blood 2024 में होने वाले टैग टीम मैच से पहले सोलो सिकोआ एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वो कह सकते हैं कि असली ट्राइबल चीफ रोमन रेंस नहीं बल्कि द रॉक हैं। इसके बाद द ग्रेट वन की एंट्री हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस हैरानी में पड़ सकते हैं।

द रॉक की अचानक वापसी पूरे गेम को पलट देगी। बेबीफेस टीम पर पूरी तरह दबाव आ जाएगा। रॉक की एंट्री सबसे ज्यादा रोमन के ऊपर प्रभाव डालेगी। मुकाबले में कोडी रोड्स और रोमन रेंस की हार का कारण द फाइनल बॉस बन सकते हैं।

#2 WWE दिग्गज द रॉक कर सकते हैं दखलअंदाजी

youtube-cover
Ad

एक बात तो तय है कि Bad Blood 2024 में होने वाला टैग टीम मैच बहुत ही खतरनाक होगा। मुकाबले के अंत में द रॉक अचानक आ सकते हैं, जब कोडी रोड्स और रोमन रेंस जीत की कगार पर हों। द ग्रेट वन की वजह से दोनों स्टार्स का ध्यान भटक सकता है।

द रॉक की दखलअंदाजी की वजह से रोमन रेंस और कोडी रोड्स की हार हो सकती है। यहां से कहानी में एक और नया मोड़ आ सकता है। रॉक के कोडी और रोमन के साथ फ्यूचर में टकराने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

#1 क्या WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को बधाई देने आएंगे द रॉक?

youtube-cover
Ad

उम्मीद है कि Bad Blood 2024 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स जीत हासिल कर लेंगे। इसके बाद द रॉक एंट्री कर रोमन को बधाई दे सकते हैं। सम्मान के तौर पर वो उन्हें उला फाला माला पहना सकते हैं। ये एक दिल छू लेने वाला पल होगा लेकिन बाद में रॉक तगड़ा झटका दे सकते हैं।

रॉक अचानक से रोमन को लो-ब्लो लगाकर उनकी हालत खराब कर सकते हैं। रेंस के ऊपर घातक हमला कर वो खुद उला फाला पहनेंगे तो सोचिए कहानी में कितना बड़ा ट्विस्ट आ जाएगा। क्राउड द्वारा उन्हें जमकर बू किया जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications