कोफ़ी किंग्सटन वो नाम है, जिसे हर रैसलिंग फैन जानता है। कोफ़ी WWE के लिए काफी वर्षो से काम करते आ रहे हैं, और उन्होंने WWE में काफी नाम कमाया है, साथ-ही-साथ पूरी दुनिया में उनके लाखो फैंस हैं।
वह चार बार के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, तीन बार के यूएस चैंपियन और आठ बार के WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। कोफ़ी, जेवियर और बिग ई के साथ मिलकर न्यू डे के रूप में रॉ टैग टीम चैंपियन बने, साथ-ही-साथ उन्हें न्यू डे के रूप में WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा दिन तक टैग टीम चैंपियन बने रहने का गौरव प्राप्त है।
यह अकेला सबूत है जो दर्शाता है कि WWE में काफी काम ऐसे लोग है, जो कोफ़ी किंग्सटन के स्तर के हैं। फिर भी यह काफी शर्म की बात है कि कोफ़ी किंग्सटन आज तक WWE चैंपियन नहीं बन पाये हैं। ये सारी चीज़ें जल्द ही बदलनी चाहिए, कोफ़ी जैसे रैसलर के लिए WWE चैंपियन बनना काफी जरुरी है। WWE कोफ़ी जैसे सुपरस्टार्स के टैलेंट को इस तरह बर्बाद नहीं कर सकती।
अब जबकि कोफ़ी के वर्ल्ड चैंपियन बनने का मुद्दा काफी गरमा रहा है, हम यहाँ ऐसे तीन तरीकों के बारे में चर्चा करने वाले हैं जिससे कोफ़ी वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।
#3 कोफी किंग्सटन विंस मैकमैहन से WWE टाइटल मैच की मांग करें
![Kofi vs The Bar](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/dce77-15523273097626-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/dce77-15523273097626-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/dce77-15523273097626-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/dce77-15523273097626-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/dce77-15523273097626-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/dce77-15523273097626-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/dce77-15523273097626-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/dce77-15523273097626-800.jpg 1920w)
कोफ़ी किंग्सटन काफी उत्साहित होकर फास्टलेन में गए थे, पर वो उससे ज्यादा तब उत्साहित थे, जब मैकमैहन फैमिली ने उन्हें तलब किया था। कोफ़ी और उनके कुछ फैंस को विश्वास था कि विंस मैकमैहन उनको डेनियल ब्रायन और केविन ओवेंस के मैच में शामिल करेंगे, पर ऐसा हो न सका। इसकी जगह विंस ने कोफ़ी को 'द बार' के खिलाफ मैच में शामिल कर दिया। इस मैच के नियम के अनुसार, शेमस और सिजेरो एक साथ रिंग में रहकर कोफ़ी के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं।
कोफ़ी ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, पर वो उन दोनों को हरा नहीं पाए। कोफ़ी इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में आकर विंस मैकमैहन से डेनियल ब्रायन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच की मांग कर सकते है। कोफ़ी इस टाइटल मैच को डिजर्व करते हैं, क्योंकि कुछ हफ्ते पहले उन्होंने डेनियल ब्रायन को पिन किया था।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 कोफ़ी को WWE चैंपियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन मैच ऑफर करें विंस मैकमैहन
![Kofi Kingston](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdc0b-15523269915629-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdc0b-15523269915629-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdc0b-15523269915629-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdc0b-15523269915629-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdc0b-15523269915629-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdc0b-15523269915629-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdc0b-15523269915629-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdc0b-15523269915629-800.jpg 1920w)
विंस मैकमैहन उसी रात कोफ़ी के टाइटल मैच मांगने का जवाब दे सकते हैं, और उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए क्वालीफिकेशन मैच ऑफर कर सकते हैं, जिसे जीतकर ही वो वर्ल्ड टाइटल मैच का हिस्सा बनेंगे। विंस WWE में हील की भूमिका निभाते हैं, जो बेबीफेस या फैंस के चहेते रैसलर के हमेशा खिलाफ रहते हैं।
विंस मैकमैहन एक बार फिर से कोफ़ी और द बार के बीच में मैच करवा सकते हैं। पर इस बार इनाम बड़ा होगा। अगर कोफ़ी मैच जीतते हैं तो उन्हें रैसलमेनिया में डेनियल ब्रायन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा। और अगर द बार मैच जीतते हैं, तो उन्हें द उसोज़ के खिलाफ स्मैकडाउन टैग टीम टाइटल मैच मिलेगा।
इतने बड़े इनाम के बाद दोनों ही पक्ष मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे, इससे ये मैच काफी शानदार बन सकता है, और कोफ़ी किंग्सटन सबको चौंकाते हुए मैच जीत सकते हैं।
#1 कोफी का रैसलमेनिया मोमेंट
![Kofimania](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/39ac2-15523578224399-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/39ac2-15523578224399-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/39ac2-15523578224399-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/39ac2-15523578224399-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/39ac2-15523578224399-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/39ac2-15523578224399-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/39ac2-15523578224399-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/39ac2-15523578224399-800.jpg 1920w)
जिस तरह डेनियल ब्रायन ने रैसलमेनिया 30 में एक ही रात में बतिस्ता, ट्रिपल एच को हराने के बाद रैंडी ऑर्टन को हराकर हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी, उसी तरह कोफी किंग्सटन भी WWE में इतिहास रच सकते हैं। कोफी को WWE के सबसे बड़े खिताब के लिए आजतक वन-ऑन-वन मैच नही मिला है, ना ही उन्होंने सिंगल्स मैच में किसी पीपीवी को हैडलाइन किया है। डेनियल ब्रायन जैसा प्रतिद्वंदी कोफी किंग्सटन के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा, जिन्हें हराकर कोफी चैंपियन बन सकते हैं। यह उनके और फैंस के लिए जिदंगी का सबसे अच्छा पल होगा।
कोफी के जीतने से डेनियल ब्रायन को ये बात पता लगेगी कि किसी को कैसा लगता है, जब उन्हें वो चीज नहीं मिलती, जिसे वो डिजर्व करते हैं। अगर कोफी अभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाते, तो शायद वो कभी चैंपियन नहीं बन पायेंगे, ये उनके चैंपियन बनने के लिए परफेक्ट समय है।