Stars Can Leave Faction Join Seth Rollins: WWE में अक्सर ऐसा होता है जब एक रेसलर खुद किसी बात से नाराज होने पर अपना ग्रुप छोड़ देता है। जे उसो (Jey Uso) ने ऐसा कुछ साल पहले द ब्लडलाइन को छोड़कर किया था। वह इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में गुंथर को हराकर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए। यह संभव है कि आने वाले समय में कई रेसलर्स अपने ग्रुप को छोड़कर शोज ऑफ शोज के बाद बने सैथ रॉलिंस के ग्रुप में शामिल हो जाएं। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो अपने मौजूदा फैक्शन को छोड़कर सैथ रॉलिंस के ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
#3 WWE सुपरस्टार फिन बैलर अपने ग्रुप द जजमेंट डे को छोड़ सकते हैं
फिन बैलर WrestleMania 41 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप फैटल फोर वे मैच का हिस्सा थे। उन्हें उनके ही ग्रुप द जजमेंट डे मेंबर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पिन किया था। उसकी वजह से वह ब्रॉन ब्रेकर, फिन और पेंटा को हराकर नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए थे। फिन इस बात से दिखावटी रूप से नाराज नहीं होने का नाटक कर रहे हैं। यह संभव है कि वह अपने ग्रुप को छोड़कर सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन के साथ जुड़ जाएं। इससे उनका नया अंदाज देखने को मिल सकता है। यह एक बड़ा कदम होगा और हेमन के चलते फिन बड़ी ऊंचाइयों को पा सकते हैं।
#2 ड्रैगन ली अपने ग्रुप LWO को WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो के कारण छोड़ सकते हैं
ड्रैगन ली LWO में रे मिस्टीरियो के साथ काफी समय से काम कर रहे हैं। मिस्टीरियो पहले WrestleMania 41 में एल ग्रांडे अमेरिकानो से लड़ने वाले थे। वह शोज ऑफ शोज से पहले चोटिल हो गए और उनकी जगह रे फीनिक्स ने ली थी। यह बात ड्रैगन ली को अखर सकती है। वह यह विश्वास नहीं कर सकते हैं कि उनकी जगह रे ने एक डेब्यू करने वाले रेसलर पर यकीन किया। इसके चलते वह अपने ग्रुप को धोखा दे सकते हैं। यह एक बेहद अलग कदम होगा क्योंकि ली के पास जबरदस्त हाई-फ्लाइंग मूव है, जो सैथ रॉलिंस, और ब्रॉन ब्रेकर के पास नहीं हैं।
#1 चैड गेबल को खुद WWE दिग्गज पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस अपने साथ जोड़ सकते हैं
चैड गेबल जब अल्फा अकादमी से अलग हुए तो उन्होंने अमेरिकन मेड बनाया, जिसमें द क्रीड ब्रदर्स और आईवी नाइल हैं। क्रीड ब्रदर्स और आईवी अपने टाइटल मैच के मौकों में असफल रही हैं, जबकि चैड के हाथ भी निराशा ही आई है। हालांकि इस दौरान गेबल का प्रदर्शन शानदार रहा है। सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन इस बात से प्रभावित होकर उन्हें अपने साथ जुड़ने का ऑफर दे सकते हैं। पॉल के साथ काम करना एक ऐसा मौका है, जिसको शायद ही कोई छोड़ना चाहेगा।