3 WWE सुपरस्टार्स जो रिंग में आसानी से रोमन रेंस को धराशाई कर उन्हें मात दे सकते हैं

WWE
ये WWE स्टार्स रोमन रेंस के ऊपर आराम से जीत हासिल कर सकते हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Effortlessly Defeat Roman Reigns: WWE WrestleMania 40 के बाद से अभी तक WWE रिंग में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कई चीजें बदल गई हैं। ब्लडलाइन पर सोलो सिकोआ ने कब्जा जमा लिया है। पॉल हेमन के ऊपर भी अटैक हो गया है।

Ad

SummerSlam में रोमन रेंस की वापसी की उम्मीदें जताई जा रही हैं। मेन रोस्टर में इस समय कुछ खतरनाक स्टार्स भी काम कर रहे हैं जो अपने दुश्मनों को काफी कम समय में हराने का माद्दा रखते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो रोमन को आसानी से हरा सकते हैं।

#3 क्या रोमन रेंस को WWE सुपरस्टार गुंथर आराम से मात दे सकते हैं?

Ad

गुंथर ने पिछले कुछ सालों में ये साबित कर दिया है कि वो किसी भी स्टार का सामना करने में सक्षम हैं। उनके अंदर डर की भावना बिल्कुल भी नहीं है। रिंग में वो क्या कर सकते हैं सभी को पता है। गुंथर और रोमन रेंस का WWE में अभी तक आमना-सामना नहीं हुआ है। उम्मीद के मुताबिक ये खास पल फैंस को जल्द देखने को मिलेगा।

रोमन रेंस को आसानी से हराने का माद्दा गुंथर रखते हैं। देखा जाए तो रेंस की तुलना में इस समय पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन लगातार रिंग में काम कर रहे हैं। इस चीज का फायदा भी उन्हें रोमन के खिलाफ मिल सकता है।

#2 WWE रिंग में ब्रॉन ब्रेकर कर सकते हैं रोमन रेंस को धराशाई

Ad

ब्रॉन ब्रेकर के स्पीयर से बचना इस समय सभी के लिए मुश्किल हो रहा है। मेन रोस्टर में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। अपने दुश्मनों को वो पलटवार का बिल्कुल भी मौका नहीं देते हैं। ब्रेकर को फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देखा जा रहा है। इस लिहाज से उनका रोमन के खिलाफ मैच बनता है।

ब्रेकर के पास अनुभव की कमी है और रोमन इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। ये दांव रेंस के ऊपर भारी पड़ सकता है। अगर वो कभी भी ब्रेकर को थोड़ा सा कम आंकते हैं तो मैच कुछ ही सेकेंड में खत्म हो सकता है।

#1 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू दे सकते हैं कड़ी टक्कर

Ad

SmackDown में सभी को फाटू अपनी ताकत दिखा चुके हैं। उनके पास एक साथ कई स्टार्स को धराशाई करने की क्षमता है। अगर रेंस वापसी के बाद जेकब से टक्कर लेने की सोचेंगे तो वो गलत साबित हो सकते हैं।

रैंडी ऑर्टन से डीडीटी खाने के बाद भी फाटू सीधे खड़े हो गए थे। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें रोमन रेंस के सुपरमैन पंच से ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। फाटू वो शख्स हैं जो रोमन को रिंग में आसानी से हरा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications