दिसंबर में होने वाले WWE इंडिया टूर के लिए टिकटों की बिक्री के बारे में पूरी जानकारी

wwe cover image

इंडिया के WWE के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब फैंस भारत में अपने सुपरस्टार्स को लाइव परफॉर्म करते हुए देख सकते हैं।दरअसल, WWE लाइव इवेंट नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार 8 और शनिवार 9 दिसंबर को होने वाला है। इस दौरे के साथ ही WWE भारत में अपनी वापसी कर रहा है। इसी इवेंट को लेकर WWE ने इस बात का एलान किया है कि फैंस 11 अक्टूबर, दोपहर 12 बजे से BookMyShow के जरिए इस इवेंट के लिए टिकट बुक कर सकते हैं और साल के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। 22406232_10155208276891443_4404940375361645639_n WWE के इस शो में मॉर्डन डे महाराजा जिदंर महल होंगे, उनके साथ सिंह ब्रदर्स देंगे इसके अलवा रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन, सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज , साथा बैंक्स जैसे तमाम सुपरस्टार हिस्सा होंगे। भारतीय मूल के WWE चैंपियन जिंदर महल ने कल हैल इन ए सैल में अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद भारतीय फैंस के लिए एक खास संदेश दिया था और कहा, "मैं इंडिया में WWE चैंपियनशिप लेकर आ रहा हूं, आप सबके सामने आने का मुझे काफी इंतजार है।" भारत में होने वाले लाइव इवेंट्स के मैचकार्ड की अभी जानकारी सामने आई नहीं है, लेकिन अफवाहों की माने तो जिंदर महल का सामना पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर के साथ हो सकता है। आपको बता दें कि अपने प्रचार के लिए WWE दुनिया के अलग-अलग देशों के शहरों में लाइव इवेंट्स करवाता रहता है। हर हफ्ते रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड के शो होते रहते हैं। अब WWE का रथ भारत तक पहुंच गया है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह जिंदर महल है क्योंकि उन्होंने चैंपियनशिप का टाइटल अपने कब्जे में किया है और ंWWE अब अपने पैर भारत के मार्केट में जामने की कोशिश में हैं। भारत में काफी ज्यादा WWE को देखा जाता है जिसके चलते पहले कंपनी ने जिंदर को टाइटल दिया और अब लाइव इवेंट्स के जरिए अपने कारोबार को बढ़ा रही है। साल 2016 में भी WWE ने भारत में लाइव इवेंट किया था। उस वक्त रोमन रेंस, ब्रे वायट, केन , बिग शो जैसे बड़े सुपस्टार्स आए थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications