टीएलसी पीपीवी में रोमन रेंस का सामना किंग कॉर्बिन से हुआ था। इस मैच में कॉर्बिन ने डॉल्फ जिगलर और द रिवाइवल की मदद से रोमन रेंस को हरा दिया था। इस मैच के दौरान फैंस कई खतरनाक स्पॉट भी देखने को मिले थे। वहीं दोनों ही स्टार्स ने शो के दौरान एक सॉलिड मैच फैंस के सामने रखा था। इस मैच के बाद आइये जानते है कि डब्लू डब्लू ई (WWE) ने इस मैच को बुक करने में कौन सी चार बड़ी गलतियां कर दी:
#4 क्या रोमन रेंस सही में लकर रूम लीडर हैं
![रà¥à¤®à¤¨ रà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/bd5b6-15764822871462-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/bd5b6-15764822871462-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/bd5b6-15764822871462-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/bd5b6-15764822871462-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/bd5b6-15764822871462-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/bd5b6-15764822871462-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/bd5b6-15764822871462-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/bd5b6-15764822871462-800.jpg 1920w)
टीएलसी पीपीवी में रोमन रेंस को हारने के लिए किंग कॉर्बिन ने डॉल्फ जिगलर,द रिवाइवल और कुछ गार्ड्स की मदद ली थी। इस दौरान उनकी मदद के लिए लॉकर रूम से कोई भी स्टार्स सामने नहीं आया था। ऐसे मौके पर कई बार फेस स्टार आ कर रिंग में मौजूद स्टार की मदद करते हैं लेकिन इसके बाद भी कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद उनके लॉकर रूम होने पर सवाल उठ रहें हैं।
ये भी पढ़ें:8 साल बाद वापसी कर रहा दिग्गज सुपरस्टार 'द फीन्ड' के खिलाफ फिउड में शामिल होना चाहता है
इससे पहले स्मैकडाउन शो के दौरान जब न्यू डे पर किंग कॉर्बिन ने हमला किया था तब उनकी मदद के लिए रोमन रेंस आए थे। इसके बाद जब किंग कॉर्बिन की मदद के लिए द रिवाइवल आ गए थे, जिसके बाद रोमन रेंस और न्यू डे की मदद के लिए अली और शॉर्टी जी जैसे स्टार्स आए थे। लेकिन इसके बाद भी मेन इवेंट में कोई भी फेस स्टार उनकी मदद के लिए नहीं आया, जिस वजह से रोमन रेंस के किरदार पर सवाल उठ रहें हैं। ऐसे में दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से इस फ्यूड को बुक करता है।
#3 रोमन रेंस लगतार तीन हील स्टार्स के खिलाफ हार चुके हैं
![रà¥à¤®à¤¨ रà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/47f75-15764825805044-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/47f75-15764825805044-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/47f75-15764825805044-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/47f75-15764825805044-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/47f75-15764825805044-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/47f75-15764825805044-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/47f75-15764825805044-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/47f75-15764825805044-800.jpg 1920w)
कैंसर से वापस आने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि WWE एक बार फिर से रोमन रेंस को पुश दे सकती हैं। लेकिन इसके बाद भी कंपनी उन्हें कोई भी बड़ा पुश नहीं दिया। इस दौरान उन्हें पहले शेन मैकमैहन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें ड्रू मैकइंटायर ने दो बार हराया। रोमन इसके बाद एरिक रोवन के साथ भी फ्यूड में शामिल हुए थे, जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब ये कहीं से भी नहीं लग रहा है वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं। इसके बाद उन्हें कॉर्बिन के खिलाफ भी लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इस हार की वजह से उनके किरदार पर भी असर पड़ रहा है और वो एक कमजोर फेस स्टार के रूप में आगे आ रहें हैं।
#2 किंग कॉर्बिन और रोमन रेंस के बीच फ्यूड को आगे बढ़ाने के लिए
![More bad creative.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/20717-15764831273813-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/20717-15764831273813-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/20717-15764831273813-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/20717-15764831273813-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/20717-15764831273813-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/20717-15764831273813-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/20717-15764831273813-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/20717-15764831273813-800.jpg 1920w)
फॉक्स स्पोर्ट्स पर स्मैकडाउन के आने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि फैंस को एक अच्छा शो देखने को मिलेगा। लेकिन असल में अब ये शो और ज्यादा बुरा होता जा रहा है। शो में किंग कॉर्बिन और रोमन रेंस के बीच इस फ्यूड को बेहद बुरी तरह से बुक किया गया है। जिस वजह से फैंस भी अभी तक इस फ्यूड को लेकर मिक्स्ड रिएक्शन दे रहें हैं। इसके बाद भी WWE इस फ्यूड को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
#1 रोमन रेंस का सुपरमैन पुश उनके खिलाफ जा सकता है
![रà¥à¤®à¤¨ रà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c6739-15764836653568-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c6739-15764836653568-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c6739-15764836653568-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c6739-15764836653568-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c6739-15764836653568-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c6739-15764836653568-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c6739-15764836653568-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/c6739-15764836653568-800.jpg 1920w)
रेसलमेनिया में उम्मीद की जा रही है कि रोमन रेंस का सामना ब्रे वायट 'द फीन्ड' से होगा। ऐसे में वो आगामी रॉयल रंबल 2020 में जीत सकते हैं। हालांकि उनके पुश से फैंस एक बार फिर से उनके खिलाफ टर्न हो सकते हैं क्योंकि वो लगातार हार रहें हैं। ऐसे में अगर WWE को उन्हें कंपनी के फेस के रूप में पुश देना है तो उन्हें अच्छी तरह से बुक करना होगा।