Roman Reigns के घर का आदमी ही खत्म करेगा WWE में उनकी बादशाहत, दिग्गज ने किया अहम खुलासा

Pankaj
पूर्व WWE स्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
पूर्व WWE स्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Tommy Dreamer: साल 2020 से WWE में एक अलग लेवल पर रोमन रेंस (Roman Reigns) काम कर रहे हैं। अब पूर्व WWE स्टार टॉमी ड्रीमर (Tommy Dreamer) ने बड़ा बयान दिया है। ड्रीमर ने रोमन के प्रतिद्वंदी के तौर पर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को चुना है।

द ब्लडलाइन फैक्शन को इस समय रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस ग्रुप में द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ शामिल हैं। हाल ही में WWE Survivor Series WarGames में ब्लडलाइन ने जबरदस्त जीत हासिल की थी।

पूर्व WWE स्टार टॉमी ड्रीमर ने दिया बहुत बड़ा बयान

कहा जा रहा है कि अगले साल रोमन रेंस का मुकाबला द रॉक के साथ होगा। इस दौरान द ब्लडलाइन में फूट पड़ सकती है। ड्रीमर के अनुसार सोलो सिकोआ यहां पर बड़ा रोल निभा सकते हैं। Busted Open पॉडकास्ट को हाल ही में ड्रीमर ने अपना बयान दिया और कहा,

आपके सबसे बड़े विरोधी सोलो सिकोआ हो सकते हैं? मैं आपको बता रहा हूं कि वो रेंस की बादशाहत खत्म कर सकते हैं। अगर यहां से आप किसी चीज का अंत सोच रहे हैं तो फिर उनके साथ आगे आपको जाना चाहिए। युवा होने की वजह से भी मैं उनका नाम पहले ले रहा हूं।

सैमी ज़ेन और जे उसो के बीच पहले अनबन चल रही थी। WWE Survivor Series WarGames में सैमी ने अपनी वफादारी पेश की और अब सही हो गया है। इन दोनों का प्यार रिंग में नज़र आ रहा है। कहीं ना कहीं ड्रीमर ने बात सही कही है। रिंग में जिस अंदाज में सिकोआ नज़र आते हैं वो कुछ अलग ही लगता है। कहीं ना कहीं आगे जाकर सिकोआ को कंपनी द्वारा पुश दिया जा सकता है। WWE ने इसके बारे में जरूर सोचा होगा। अभी तक सोलो को दमदार रेसलर के रूप में भी कंपनी ने दिखाया है। NXT में भी उनका काम जबरदस्त रहा था। मेन रोस्टर में भी वो अपना काम शानदार अंदाज में कर रहे हैं। अब देखना होगा कि WWE की आगे क्या प्लानिंग होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।