WWE फैंस के लिए साल की शुरूआत में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज टॉमी लासोरडा(Tommy Lasorda) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। WWE ने भी अपने संवेदना इस चीज को लेकर व्यक्त की है। पिछले साल भी कई WWE दिग्गजों का निधन हो गया था। और इस साल की शुरूआत में भी झटका लगा है।WWE ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। टॉमी लासोरडा को वैसे बेसबॉल के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस गेम में जो योगदान दिया है वो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें इस गेम के हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है। स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट में भी उन्होंने अपनी खास जगह बनाई है।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दिया WWE में अपने 36 साल के पुराने दुश्मन को सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आईWWE WrestleMania 2 में स्पेशनल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में टॉमी लासोरडा नजर आए थे। टॉमी लासोरडा ने 71 साल अपने बेसबॉल को दिए है। एक तरह से कहा जाए तो वो इस गेम के ऐम्बैसडर रहे हैं। मैनेजर के रूप में भी उन्होंने यहां पर जबरदस्त काम किया है। WWE ने उऩकी फैमिली और दोस्तों के प्रति दुख जाहिर किया है।WWE is saddened to learn that Tommy Lasorda passed away Thursday night at the age of 93.The former Los Angeles Dodgers manager was a celebrity guest ring announcer at WrestleMania 2. https://t.co/B2scTIp6je— WWE (@WWE) January 8, 2021सभी को पता है कि विंस मैकमैहन हमेशा WrestleMania में स्पेशल गेस्ट को बुलाते हैं। और ये पहली WrestleMania से चल रहा है। WrestleMania 2 में टॉमी ने आकर सभी का दिल जीत लिया था। वो गेस्ट रिंग एनाउंसर के रूप में आए थे। मेनिया में उस दौरान टॉमी को देखने के लिए काफी भीड़ लगी हुई थी। फैंस भी उनके निधन से दुखी नजर आए।ये भी पढ़ें: 99 WWE सुपरस्टार्स और उनका जन्मदिन कब होता है: रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर समेत आपके पसंदीदा रेसलर का जन्म किस साल में हुआ?Rest in piece Tommy Lasorda!— Angel Juarez (@AngelJu58405400) January 8, 2021(आरआईपी टॉमी।)Damn rest in power— Robert (@rjreport) January 8, 2021(रेस्ट इऩ पॉवर।)RIP 😪😪😥👏👏🤝— Calum Reynolds (@CalumR_1999) January 8, 2021(आरआईपी।)This is Heartbreaking 😢— 🔮 FOREVER LIV 🧞‍♀️ (@letlivin2) January 8, 2021(ये काफी दिल दुखाने वाला हैं।)Bad week all around— Batman (@zachlorenz1) January 8, 2021(ये हफ्ता बेकार रहा है।)But yes, Rest in Peace sir. 🥺— SailorMoonFan (@SailorM61727135) January 8, 2021(आरआईपी सर।)RIP 🙏⚰ MATE YOU'LL FOREVER BE IN OUR WWE HEARTS 💕— K_BAR (@KBARRetribution) January 8, 2021(आरआईपी। आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे।)फैंस के लिए साल 2020 भी काफी बेकार रहा है। कई बड़े-बड़े दिग्गजों का निधन हो गया था। दिसंबर के अंत में पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर के निधन से सभी शोक में डूब गए थे। अब इस साल की शुरूआत में ही बुरी खबर सभी के लिए सामने आ गई है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।