AEW Dynamite में इस हफ्ते टोनी खान (Tony Khan) ने पहले ज्वाइंट इवेंट का ऐलान किया और बता दें, AEW इस इवेंट का आयोजन इसी साल NJPW के साथ मिलकर करने वाली है। फरवरी 2021 से ही AEW और NJPW के बीच काफी अच्छे रिलेशन हैं। केंटा, मिनोरू सुजुकी, जे व्हाइट और युजी नगाटा जैसे कई प्रमुख जापानी सुपरस्टार्स AEW में दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में टोनी खान ने ROH को खरीदते हुए संकेत देने की कोशिश की थी कि उन्हें दूसरे रेसलिंग प्रमोशंस को एकनॉलेज करने से कोई परेशानी नहीं है।All Elite Wrestling@AEW.@AEW & @njpwglobal Announce First-Ever Joint PPV Event, #AEWxNJPW: #FORBIDDENDOOR live from the @UnitedCenter in Chicago on Sunday, June 26! Tickets go on sale Friday, May 6 at 10am CT / 11am ET at AEWTIX.com & @Ticketmaster Full release - allelitewrestling.com/post/aew-and-n…130733694.@AEW & @njpwglobal Announce First-Ever Joint PPV Event, #AEWxNJPW: #FORBIDDENDOOR live from the @UnitedCenter in Chicago on Sunday, June 26! Tickets go on sale Friday, May 6 at 10am CT / 11am ET at AEWTIX.com & @Ticketmaster Full release - allelitewrestling.com/post/aew-and-n… https://t.co/cKh4vC37w0इस हफ्ते AEW Dynamite में टोनी खान ने NJPW प्रेसिडेंट को आमंत्रित किया। हालांकि, एडम कोल ने माइक लेते हुए जे व्हाइट को एनाउंसमेंट करने के लिए बुलाया। इसके बाद AEW और NJPW के पहले ज्वाइंट इवेंट का ऐलान हुआ और बता दें, इस इवेंट का आयोजन 26 जून को शिकागो के यूनाइटेड सेंटर में कराया जाएगा। ऐसा लग रहा है कि इस शो के दौरान कई दिग्गज सुपरस्टार्स मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।जे व्हाइट ने AEW में एनाउंसमेंट के दौरान अपने अचीवमेंट गिनाएAll Elite Wrestling@AEW.@AEW & @njpwglobal Announce First-Ever Joint PPV Event, #AEWxNJPW: #FORBIDDENDOOR live from the @UnitedCenter in Chicago on Sunday, June 26! Tickets go on sale Friday, May 6 at 10am CT / 11am ET at AEWTIX.com & @Ticketmaster Full release - allelitewrestling.com/post/aew-and-n…41971216.@AEW & @njpwglobal Announce First-Ever Joint PPV Event, #AEWxNJPW: #FORBIDDENDOOR live from the @UnitedCenter in Chicago on Sunday, June 26! Tickets go on sale Friday, May 6 at 10am CT / 11am ET at AEWTIX.com & @Ticketmaster Full release - allelitewrestling.com/post/aew-and-n… https://t.co/hIwRHCsmwIइस हफ्ते AEW Dynamite में जे व्हाइट ने रेसलिंग सीन में उनके दबदबे के बारे में बात की। जे व्हाइट ने बताया कि आखिरी बार जब जापानी प्रमोशन ने यूएस में इवेंट को-होस्ट किया था तो उनकी वजह से ही MSG में हुआ यह शो सुपरहिट साबित हुआ था। इसके साथ ही जे व्हाइट ने यह भी कहा कि यह अभी भी बुलेट क्लब और अनडिस्प्यूटेड एलीट का एरा है और इस चीज़ के जरिए जे व्हाइट ने एडम कोल के फैक्शन के साथ अच्छे रिलेशनशिप को दर्शाया।बता दें, जे व्हाइट AEW में सबसे पहले 9 फरवरी 2022 को हुए AEW Dynamite के एपिसोड में नजर आए थे। AEW में डेब्यू करने के बाद जे व्हाइट ने बैकस्टेज सैगमेंट में ट्रेंट ब्रेटा पर हमला करने में द यंग बक्स और एडम कोल की मदद की थी। अगर 26 जून को होने जा रहे AEW और NJPW के ज्वाइंट इवेंट की बात की जाए तो यह देखना रोचक होगा कि इस बड़े शो के लिए इन दोनों रेसलिंग प्रमोशंस ने क्या प्लान कर रखा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।