वीडियो: WrestleMania 33 की टॉप 10 रिंग एंट्रेंस

Ankit

रैसलमेनिया 33 को फैंस ने काफी पंसद किया। इस ग्रैंड स्टेज पर वो सब कुछ देखने को मिला जो पहले कभी नहीं देखा गया। हाई वोल्टेज मैच, ड्रामा और एक्शेन के साथ काफी कुछ मजेदार चीजें देखी गई। शानदार मैच, नए चैंपियंस. हार का गम और दिग्गज का रिटायरमेंट। हालांकि रिंग से पहले जब सुपरस्टार अपने कदम मैच के लिए बढ़ा रहे होते है तब फैंस उनकी एंट्री को काफी पसंद करते है जिससे मैच के लिए उनके अंदर भी जोश भर जाता है। सभी सुपरस्टार्स की एंट्री अलग होती है किसकी धीरे तो किसकी तेज म्यूजिक के साथ। कोई स्टेज से रिंग में भागते हुए आता है तो कुछ फैंस से मिलते हुए। हालांकि रैसलमेनिया के लिए सभी सुपरस्टार एंट्री के लिए कुछ ना कुछ अलग करने की सोचते है। हर बड़े सुपरस्टार का कुछ अलग अंदाज रैसलमेनिया के स्टेज पर देखने को मिलता है। इतना ही नहीं फैंस भी नए तरीके से एंट्री देखकर खुश होते है। अभी तक जॉन सीना की बेस्ट एंट्री मानी जीती रही है। रैसलमेनिया के स्टेज पर भी ऐसा ही हुआ लेकिन दिग्गजों के कदम जब स्टेज से रिंग की ओर बढ़े तो नजारा देखने वाला था। इस बार सबसे ज्यादा पंसद की गई एंट्री ट्रिपल एच की थी क्योंकि वो बाईक पर अपनी पत्नी स्टेफनी के साथ आए और कई पुलिस कर्मी भी उनके साथ थे। जबकि क्रिस जैरिको और सैथ रॉलिंस की एंट्री को भी फैंस ने काफी पसंद किया। WWE में वापसी कर रहे हार्डी बॉयज़ का जब म्यूजिक बजा तो पूरे WWE यूनिवर्स में हाई वोल्टेज उत्साह देखा गया। वहीं विमेंस डिवीजन में नेओमी , साशा बैंक्स एलेक्सा ब्लिस की एंट्री काफी रोंचक रही। इस वीडियो में आपको दिखाएंगे वो एंट्री जिसमें सभी के दिलों पर राज किया है। अगर रैसलमेनिया के पल आप भूल गए है तो एक मौका फिर मिलता है कि ग्रैंड स्टेज को याद किया जाए।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications