वीडियो: अंडरटेकर द्वारा दिए गए 10 खतरनाक चोकस्लैम

WWE में "डैडमैन" के नाम से मशहूर द अंडरटकर हमेशा ही कंपनी के साथ रहे हैं और वो साल में एक दो बड़े पे-पर-व्यू में लड़ने के लिए भी आते है। जिसमें रैसलमेनिया एक है, जहां वो पिछले 24 साल से लड़ रहे है और उनका रिकॉर्ड है 23 -1। इसके अलावा वो कभी कबार वो रॉ और स्मैकडाउन में भी नजर आ जाते हैं। अंडरटेकर आखिरी बार स्मैकडाउन लाइव के 900वें एपिसोड में नज़र आए थे, जहां उन्होंने एलान किया था अब उनकी पहचान सिर्फ रैसलमेनिया से ही नहीं होगी। WWE में अंतिम बार डैडमैन रैसलमेनिया में नज़र आए थे, जहां उनका सामना हुआ था स्मैकडाउन के मौजूदा कमिश्नर शेन मैकमैहन के करियर मैच में हुआ था। वैसे तो अंडरटेकर का फिनिशिंग मूव टूम्बस्टोन पाइल ड्राइवर है, जोकि काफी असरदार है। लेकिन इससे पहले वो अपने विरोधी को चोकस्लैम देते है, जिसके बाद उनके विरोधी का उठना काफी मुश्किल हो जाता है। चोकस्लैम एक ऐसा मूव है, जिसे कि बहुत सारे सुपरस्टार्स इस्तेमाल करते है, लेकिन अंडरटेकर ने ऐसी- 2 जगहों पर इसका इस्तेमाल किया है कि दूसरा सोच भी नहीं सकता। फिर चाहे वो टॉप रोप से शेन मैकमैहन को अनाउंस टेबल पर चोकस्लैम देना हो, एलिमिनेशन चैंबर के अंदर केज के ऊपर से MVP को चोक स्लैम देना हो या फिर सैल के ऊपर से मैनकाइंड को चोकस्लैम देकर रिंग में गिराना हो। अंडरटेकर ने कई बार ऐसा कारनामा किया हैं। इस वीडियो में आप अंडरटेकर द्वारा दिए गए 10 खतरनाक चोकस्लैम देख सकते है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications