वीडियो: WWE/WCW में गोल्डबर्ग के 10 सबसे शानदार पल

गोल्डबर्ग ने कल हुए मंडे नाइट रॉ में धमाकेदार वापसी की। 12 साल बाद ये पहला मौका था, जब गोल्डबर्ग ने WWE रिंग में अपना कदम रखा। दरअसल पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन ने गोल्डबर्ग को लड़ने के लिए चुनौती दी थी, जिसे गोल्डबर्ग ने स्वीकार कर लिया था। अफवाहें हैं कि सर्वाइवर सीरीज में गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच हो सकता है। विलियम स्कॉट बिल गोल्डबर्ग ने अपने करियर का ज्यादातर समय WCW और WWE में बिताया। WCW में उनकी 173 मैचों की स्ट्रीक थी। 173 मैचों में उन्हें कोई भी नहीं हराया पाया था। रैसलिंग में आने से पहले गोल्डबर्ग फुटबॉल प्लेयर थे, जो NFL में खेला करते थे। गोल्डबर्ग 1997-2001 के बीच WCW में थे। 2003-04 के बीच वो WWE का हिस्सा था। रिटायरमेंट लेने के बाद गोल्डबर्ग ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के कमेंटेटर के तौर पर काम किया। भले ही गोल्डबर्ग ने दूसरे महान रैसलरों की तरह इस बिजनेस में कई दशक नहीं बिताए। लेकिन छोटे से समय में ही उन्होंने खुद को एक बड़े और कभी न हारने वाले रैसलर के रूप में स्थापित किया। गोल्डबर्ग को हमेशा से ही दर्शक से जबरदस्त समर्थन मिलता था। WWE में डैब्यू करते हुए उन्होंने सबसे पहले द रॉक को स्पीयर दिया। जब रिंग में खड़े रॉक ने गोल्डबर्ग का एंट्रैंस म्यूजिक सुना तो डर उनके चेहरे पर साफ दिख सकता था। गोल्डबर्ग ने WWE/WCW के बड़े बड़े रैसलरों को अपने स्पीयर और जैकहैमर का शिकार बनाया। जिसमें बिग शो, रॉक, ब्रॉक लैसनर, हल्क होगन जैसे बड़े और दिग्गज रैसलर्स शामिल हैं। अपने छोटे से रैसलिंग करियर में गोल्डबर्ग ने खुद को महान रैसलरों को श्रेणी में ला खडा़ किया। आइए वीडियो के जरिए हम WCW/WWE में गोल्डबर्ग के कुछ बेहतरीन पलों के बारे में देखेंगे:

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications