WWE के 10 सुपरस्टार्स जिन्हें सबसे ज़्यादा हेट किया जाता था

640px-2nd_reign_as_tna_world_tag_team_champions_team_3d-1399907087

रैसलिंग की एक खूबी और खास वजह है कि उसमें एक दूसरे से भिड़ना पड़ता है। अब एक लड़ाई में या तो कोई अच्छा होता है या नहीं। ज़ाहिर है कि जो सबके फेवरेट है, उन्हें तो सबसे प्यार ही मिलता है, और जो नही उन्हें सिर्फ हीट, या हैट्रेड। ऐसे में कुछ रैसलर्स इसी को ताकत बनाकर अपने कैरेक्टर को इतना धासूं बना लेते है कि आप उनसे वाकई में नाराज़ हो जाते है। आज हम आपको मिलवाते है ऐसे ही 10 रैसलर्स से जिन्हें फैंस से हेट करते है या हेट जनरेट करते थे।


#10 टीम 3D

अपने किरदार में रमने का कुछ इस कदर असर टीम 3D पर पड़ा कि उन्हें कई मर्तबा तो असल जिंदगी में मुसीबतों का सामना करना पड़ा।बात ECW के दिनों की है जब ये दोनों रैसलर्स रिंग के किनारे जाते, और वहां पर बैठे फैन को एब्यूज करते। ज़ाहिर सी बात है कि इसकी वजह से कई बार तो लोग इनका मैच खत्म और कभी तो शो खत्म होने के बाद इंतज़ार करते। ये दोनों वाकई में एक ऐसी टीम है जिसे अगर लैजेंडरी ना कहा जाए तो फिर क्या कहा जाए। ECW जैसा हाल ये WWE और TNA में नहीं कर पाए, लेकिन लैजेंड्स तो लैजेंड्स ही होते हैं। #9 जॉन सीना john_cena.0_standard_783.0-1399907141 हमें मालूम है कि आपमें से कई लोग जॉन सीना को यहां देखकर स्तब्ध होंगे, लेकिन असलियत यहीं है कि अपने इस बेबीफेस रूप की वजह से वो एक ग्रुप के आधे लोगों द्वारा पसंद किए जाते है, और आधों के द्वारा नहीं। जॉन चाह कर भी हील नहीं बन सकते क्योंकि इससे कम्पनी को बहुत नुकसान है। अगर बिना हील हुए वो इतनी हीट जेनेरेट करते है, तो अगर वो असली में हील बन गए तो सोचिए कि क्या होगा। #8 निकोलइ वेलकोफ 20120620_nikolai_volkoff-1399907143 निकोलइ असल में अपने सैग्मेंट्स के दौरान एन्टी-अमरीका बोलकर फैंस से बड़ी हीट जेनेरेट करते थे। वो अमूमन फैंस को रशियन नेशनल एंथम के दौरान खड़े होने को कहते थे, जो फैंस को पसंद नहीं आता था। एक वक्त बाद उनकी एक टैग टीम आयरन शेख के साथ बनाई, और इसने भी वहीं टैक्टिक अपनाई जो ये पहले अपनाते थे। इस सब गए बावजूद वो हीट नहीं बना सके जो पहले इनके किरदार जनरेट करते थे। #7 एरिक बिशोफ 20130217_bischoff_642-1399907285 एरिक बिशोफ WCW के प्रेसिडेंट थे, और उन दिनों इनके ब्रैंड और WWE के बीच मंडे नाइट वॉर हुआ करती थी। एरिक अपने शो से रॉ के मैचेस के बारे में ना सिर्फ भविष्यवाणी करते थे, बल्कि उनका मजाक भी उड़ाते थे। वक़्त बदला और WCW खत्म हो गई। सबने सोचा कि एरिक तो कभी भी WWE का हिस्सा नही बनेंगे। जब विंस एरिक को WWE में लेकर आए तो उन्होंने सबको चौंका दिया। वो इसके बाद भी इतनी जबरदस्त हीट पैदा करते थे, कि ना चाहते हुए भी, फैंस उनको पसंद करते थे। #6 हल्क होगन hulk-hogan-1399907310 हल्क होगन ने अपना करियर WWE में बनाया और साथ ही विंस ने भी इनकी वजह से खूब कमाया। बदलते वक्त के साथ फैंस ने उनको पसंद किया, और साथ ही जब उन्होंने WWE को छोड़कर WCW के साथ अपना करियर शुरू किया, तो एरिक ने उन्हें एक हील की तरह पेश किया। वहां पर वो NWO का हिस्सा बने और उन्होंने फैंस को खुद को हेट करने का एक मौका दिया। वो एक लैजेंड है, और हमेशा रहेंगे। #5 राउडी पाइपर roddy_piper_in-wwe-2028461-1399907347 इससे पहले की ब्रे वायट थे, या सी एम पंक थे, इन सबसे पहले थे राउडी पाइपर। राउडी ने अपना करियर ही दूसरों की खिल्ली उड़ाकर बनाया था। उनका शो पाइपरस पिट भी इसी लिए हिट था। उन्होंने एक बार एडि गुरेरो ही नहीं बल्कि पूरी मैक्सिकन कम्युनिटी का मज़ाक उड़ाया था। उनका हल्क हौगन के साथ फिउड इतना जबरदस्त था कि उसने तो झंडे ही गाड़ दिए थे। #4 पॉल हेमन paul-heyman-ecw-1399907344 पॉल हेमन में वो क्षमता है कि वो अपने दम पर इतनी हील और हीट जनरेट कर सकते है जिसकी कोई इंतेहा नहीं। वो शायद इकलौते ऐसे इंसान है जिनके पास माइक पर कुछ भी बोलने की छूट है। वो कुछ भी करके अपने हेमन गाइस के लिए हीट जनरेट कर पाते हैं। उनकी फेहरिस्त में सबसे ताज़ा है उनके क्लाइंट ब्रॉक द्वारा अंडरटेकर की रैसलमेनिया स्ट्रीक को खत्म करना, और जिसके बारे में वो चीख चीख कर सबको बताते रहते हैं। #3 द आयरन शेख the-iron-sheik-4-1399907417 जिस वक्त द आयरन शेख WWE के साथ थे, उसी वक़्त अमरीका उनके देश के साथ एक युद्ध जैसी स्थिति में था। उसपर कमाल ये कि वो और उनके साथी लगातार अमरीका के खिलाफ ही बोलते थे। उन्होंने स्लॉटर के साथ एक ऐसा बांड किया जिसमें उन्हें बहुत हीट मिलती थी। #2 Sgt. स्लॉटर bio-sgtslaughter-1399907442 वो एक अमेरिकन हीरो की तरह देखे जाते हैं लेकिन अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने आयरन शेख के साथ जोड़ी बनाई थी। उनको इसी वजह से डेथ थ्रेटस भी मिले थे। खुद WWE ये मानती है कि ये उसके लिए बड़े ही मुश्किल दिन थे। #1 विंस मैकमैहन da53d921d48c84afaa393479b6717923_original-1399907506 विंस के पास इस बात का श्रेय जाना चाहिए कि उन्होंने एटीट्यूड एरा को इतना शानदार बनाया। उनके हील रूप ने फैंस के साथ कुछ इतना जबरदस्त कनेक्ट किया कि लोग उनके हील को हेट करते थे, और उसकी वजह से बहुत हीट जनरेट होती थी। वो एक ऐसे बॉस थे, जो लगातार अपने एम्पलॉईज़ से पिटते थे, लेकिन चूंकि इससे उस रैसलर को फायदा होता था, और इनका किरदार भी निखरता था, इसलिए विंस ने इसे कभी रोका नहीं। वो पिटते रहे, पैसे बनते रहे, कहानियाँ बढ़ती रही, और विंस ने एक ऐसा साम्राज्य खड़ा कर दिया जिसका मुकाबला करने वाला कोई नहीं। लेखक: रणजीत रवीन्द्रन, अनुवादक: अमित शुक्ला