WWE SmackDown में 2022 के 10 सबसे यादगार पल: Brock Lesnar ने उड़ाए थे Roman Reigns की गाड़ी के परखच्चे

wwe smackdown 2022 best moments
2022 में SmackDown के सबसे यादगार लम्हे

SmackDown: WWE में पिछले कुछ सालों से स्मैकडाउन (SmackDown) को कंपनी का नंबर-1 शो कहा जाता रहा है। वहीं रेटिंग्स और व्यूअरशिप की दृष्टि से भी ब्लू ब्रांड के शोज़ रॉ (Raw) से बेहतर साबित होते आए हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns), गुंथर (Gunther) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) समेत कई बड़े सुपरस्टार्स ने SmackDown को बेहतर बनाने में अहम योगदान दिया है।

इस साल ब्लू ब्रांड में द ब्लडलाइन ने अपने डॉमिनेंस को जारी रखा, कई सुपरस्टार्स विमेंस चैंपियन बनीं और SmackDown वर्ल्ड कप टूर्नामेंट ने भी इस साल फैंस का खूब मनोरंजन किया। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम 2022 में SmackDown के 10 सबसे यादगार लम्हों से आपको अवगत कराएंगे।

2022 में WWE SmackDown के 10 सबसे शानदार पल

-मैडकैप मॉस ने WWE WrestleMania 38 से पूर्व आखिरी SmackDown एपिसोड में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीता।

-5 अगस्त 2022 को द ब्लडलाइन के सैगमेंट में ड्रू मैकइंटायर ने दखल दिया। तभी कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने पीछे से आकर पहले मैकइंटायर पर हमला किया और उसके बाद रोमन रेंस को आंखों ही आंखों में चेतावनी भी दी।

youtube-cover

-11 मार्च के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउज़ी को बुरी तरह पीट-पीटकर अधमरा किया।

-रोमन रेंस ने पहले सैमी ज़ेन को डराया, लेकिन बाद में उन्हें द ब्लडलाइन के Honorary मेंबर होने की टी-शर्ट देकर चौंकाया। इस बीच ज़ेन की प्रतिक्रिया देखने लायक रही।

-रिकोशे ने एक्शन से भरपूर मुकाबले में सैंटोस इस्कोबार को हराकर SmackDown वर्ल्ड कप जीता और गुंथर के खिलाफ WWE आईसी टाइटल शॉट प्राप्त किया।

-21 अक्टूबर के इवेंट में लोगन पॉल के प्रोमो में जे उसो ने दखल देकर उनपर अटैक कर दिया। तभी सैमी ज़ेन ने वहां आकर जे उसो से जाने के लिए कहा क्योंकि ट्राइबल चीफ ने लोगन के साथ झगड़े में पड़ने से मना किया था। इसके बावजूद जे उसो ने दोबारा अटैक करने की कोशिश की, लेकिन लोगन ने उससे बचते हुए जे उसो को एक ही पंच में नॉकआउट कर दिया।

youtube-cover

-बैकस्टेज द ब्लडलाइन मेंबर्स अपनी SUV कार में बैठकर जाने वाले थे, तभी ब्रॉक लैसनर ने फोर्कलिफ्ट कार की मदद से उस गाड़ी के परखच्चे उड़ा दिए थे।

-10 जून के एपिसोड में रिकोशे को हराकर गुंथर पहली बार आईसी चैंपियन बने। ये उनका मेन रोस्टर पर जीता गया पहला टाइटल भी रहा।

-WWE ऑफिशियल्स पर अटैक करने के लिए एडम पीयर्स ने रोंडा राउज़ी को सस्पेंड कर दिया था। मगर 2 सितंबर के एपिसोड में पीयर्स ने राउज़ी के लिए बुरे शब्द कहे, इस वजह से पूर्व MMA फाइटर को गुस्सा आ गया और उन्होंने पीयर्स को खूब पीटा।

-20 मई के एपिसोड में तत्कालीन Raw टैग टीम चैंपियंस RK-Bro और SmackDown टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ का टाइटल यूनिफिकेशन मैच हुआ। इस मुकाबले में रोमन रेंस ने दखल देकर द उसोज़ को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बनने में मदद की थी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now