प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में WWE का बड़ा नाम है। कोई भी रैसलिंग कंपनी WWE के आस पास भी नहीं हैं। इसका सबसे कारण WWE के सुपरस्टार्स हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स है जो कंपनी का अहम हिस्सा हैं।कंपनी में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी मेहनत और लगन ने WWE को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने WWE में काफी सफलता हासिल करने के बाद दूसरे बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाया और उसमें भी वह काफी सफल हुए हैं।निश्चित रूप से इन सुपरस्टार्स को इतनी मेहनत की अच्छी खासी कीमत मिलती है। इसके अलावा सुपरस्टार्स बाकी चीजों ( ऐड, मूवीज़) से भी पैसे कमाते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स के बारे में।10. अंडरटेकर- 17 मिलियन डॉलरWWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक अंडरटेकर पिछले कई दशकों से कंपनी का अहम हिस्सा रहे हैं। अंडरटेकर ने रैसलिंग में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा कमाई के मामले में भी वह किसी से पीछे नहीं हैं। अंडरटेकर की कुल कमाई 17 मिलियन डॉलर है।