WWE ने कंपनी द्वारा साइन किए गए 10 सबसे बड़े रैसलरों की लिस्ट जारी की

WWE प्रोफेशनल रैसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और इसमें दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रो रैसलर होते हैं। कंपनी को अपने शो और पीपीवी के लिए रैसलरों की जरूरत पड़ती है। WWE दुनिया के अलग-अलग देशों के प्रतिभावान रैसलरों को साइन करती है। इसके पीछे WWE का मकसद होता है कि शो को अच्छा बनाया जा सके और जिस देश का वो रैसलर है, वहां कंपनी की स्थिति को मजबूत किया जा सके। WWE में अमेरिका, कनाडा, यूके, भारत, साऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, स्विट्जरलैंज जैसे छोटे-बड़े देशों के रैसलर हैं। हाल ही में WWE ने MMA की दुनिया की सबसे बड़ी फाइटरों में से एक रोंडा राउज़ी को साइन किया। तब से लोग बात कर रहे हैं कि वो कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी साइनिंग में से एक हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर WWE ने कंपनी के इतिहास के टॉप 10 साइनिंग सुपरस्टार्स की लिस्ट जारी की है। WWE द्वारा जारी की गई लिस्ट में मौजूदा दौर के अलावा एटिट्यूड एरा के भी कई सुपरस्टार्स शामिल हैं। इन सुपरस्टार्स ने अपने-अपने योगदान से कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद की है। 10- फिन बैलर 9- बिग शो 8- समोआ जो 7- गोल्डबर्ग 6- एडी गुरैरो 5- स्टिंग 4- कर्ट एंगल 3- रोंडा राउज़ी 2- रे मिस्टीरियो 1- क्रिस जैरिको कंपनी द्वारा लाई गई लिस्ट की सबसे अनोखी बात ये है कि इसमें सिर्फ और सिर्फ 1 ही महिला रैसलर का नाम है और रोंडा राउज़ी हैं। काफी सारे रैसलिंग फैंस को टॉप पर क्रिस जैरिको का नाम देखकर हैरानी हो सकती है। लेकिन उनके बारे में करीब से जानकारी रखने वालों को पता है कि वो कितने बड़े सुपरस्टार हैं। क्रिस जैरिको का WWE डैब्यू भी कंपनी के सबसे बड़े डैब्यू में से एक माना जाता है। WWE में आने से पहले क्रिस जैरिको WCW का हिस्सा था। रे मिस्टीरियो को भी WCW से ही साइन किया गया था। वहीं कर्ट एंगल ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीता था और उसके बाद अगले साल कंपनी जॉइन की।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications