WWE नेटवर्क के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप-10 शो के नाम सामने आए

WWE में पिछले हफ्ते देखे गए टॉप-10 शो की रैंकिग सामने आ गई है। Wrestling Observer Newsletter के रिपोर्ट के अनुसार,31 जनवरी 2017 तक WWE नेटवर्क के 1.5 मिलियन सब्स्क्राइबर हो गए है। WWE नेटवर्क में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो रॉयल रंबल रहा। इसके बाद दूसरे नंबर पर फरवरी के पहले एपिसोड NXT, WWE 24, एलिनिशेन चैंबर 2016 NXT टेकओवर का नंबर आता है। रॉयल रंबल 2017 ने काफी सारे रिकॉर्ड तोड़े। 1 मिलियन लोगों ने इस इवेंट को देखने के लिए एकाउंट लॉग इन किया। हर एक मिनट में ये दर लगातार बढ़ रही थी। रॉयल रंबल के आस-पास WWE नेटवर्क का कोई अन्य शो नहीं है। आने वाले रैसलमेनिया को छोड़ दिया जाए तो। रैसलमेनिया से काफी उम्मीदें है कि, वो सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। एक बात ये भी सामने आई है कि, 205 लाइव 15वें नबंर पर रहा, पिछले के मुकाबले काफी इसका स्तर नीचे गिरा है। टॉकिंग स्मैक को भी काफी नुकसान हुआ है। 16वें नंबर पर टॉकिंग स्मैक को जगह मिली है। 1 से 10 तक रैंकिंग पर नजर डालते है: 1. रॉयल रंबल 2. NXT फरवरी का पहला एपिसोड 3. WWE 24 4. एलिमिनेशन चैंबर 2016 5. हॉली फोली एपिसोड 7 6. NXT टेकओवर: सैंट एंटियानो 7. हॉली फोली एपिसोड 10 8. हॉली फोली एपिसोड 8 9. हॉली फोली एपिसोड 9 10. हॉली फोली एपिसोड 6 WWE नैटवर्क का अगला पे-प-व्यू इवेंट एलिमिनेशन चैंबर है। ये इवेंट 12 फरवरी को होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications