5 WWE रैसलर्स जो वर्ल्ड रैसलिंग में सबसे अच्छे हैं

WWE में इन समय काफी बड़े रैसलर्स हैं, और चूंकि इस समय पूरी दुनिया के रैसलर्स यहां आए हुए हैं इसलिए WWE के रैसलर्स का प्रदर्शन इतना अच्छा रहा है। हम 2018 के 6 महीने गुज़र जाने के बाद ना जाने कितने अच्छे शोज़, पे-पर-व्यूज़ देख चुके हैं और अभी तो आधा साल बाकी है। आज के दौर में डेनियल ब्रायन, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस तथा द मिज़ सरीखे रैसलर्स कंपनी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हम यहां बात करने वाले हैं उन 5 रैसलर्स की जिनका काम काफी बेहतरीन रहा है:


5 केविन ओवंस

केविन ओवंस शायद दुनिया के इकलौते रैसलर हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में जॉन सीना को हराया था। वो अब तक 3 बार यूनाइटेड स्टेटस चैंपियन, 1 बार यूनिवर्सल चैंपियन तथा एक लंबे समय तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे हैं। ये उनका ही कमाल है कि 330 पाउंड होने के बावजूद वो फ्रॉग स्प्लैश, कैनन बॉल तथा पॉप अप पावरबॉम्ब बेहद अच्छे से कर पाते हैं। वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने से महज एक टाइटल दूर हैं। वो अपने सैमी जेन के साथ हुए फिउड और यूनिवर्सल टाइटल रेन के लिए जाने जाते हैं।

4 फिन बैलर

फिन एक बेबीफेस भी हैं और उनका एक काउंटर फेस डीमन भी है। इन्होंने 2 बार NXT चैंपियनशिप अपने नाम की है और वो अबतक के सबसे लंबे समय तक NXT चैंपियन रहे हैं। इनके सैथ रॉलिन्स तथा एजे स्टाइल्स के साथ हुए मैच सबसे अच्छे मैचेज़ में से एक माने जाते हैं। NJPW में प्रिंस डैविट के नाम से मशहूर फिन इंडी सीन में काफी लोकप्रिय थे। ये पहले यूनिवर्सल चैंपियन हैं, जिन्हें अपना टाइटल सिर्फ एक दिन बाद एक कंधे कि चोट की वजह से छोड़नी पड़ा था। ये कू डी ग्रा, सिग्नेचर स्ट्राइक्स और रनिंग मूव्स का इस्तेमाल करते हैं। उनका डीमन किरदार मेन रॉस्टर पर अब तक हराया नहीं गया है।

3 शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा ने NJPW तथा WWE में अच्छा परफॉर्म किया है। उनका काम काफी अच्छा था जिसकी वजह से 2016 में NXT डेब्यू करने वाले नाकामुरा ने उसी साल NXT चैंपियनशिप जीती। उसके अगले साल ही उन्हें मेन रॉस्टर पर बुला लिया गया। उन्हें किंग ऑफ स्ट्रांग स्टाइल और आर्टिस्ट भी कहा जाता है, और वो 2018 के रॉयल रंबल विजेता भी थे। वो अच्छे प्रोमोज नहीं कट कर पाते हैं लेकिन हाल फिलहाल में नो स्पीक इंग्लिश और नी टू फेस के द्वारा उन्होंने अच्छे प्रोमोज कट किए हैं। उनका मूव सेट काफी अच्छा है जिसमे किनशासा तथा रिवर्स एक्सप्लोडर सुप्लेक्स शामिल हैं।

2 सैथ रॉलिंस

6 साल पहले मेन रॉस्टर पर डेब्यू करने वाले सैथ रॉलिंस का करियर काफी ऊँचाइयों पर पहुँचा है। वो एक ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं और साथ ही WWE चैंपियनशिप को 2 बार अपने नाम कर चुके हैं। 2015 में मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीतकर उसे रैसलमेनिया में कैश इन करने वाले वो पहले रैसलर हैं। ये इकलौते रैसलर हैं जिन्होंने WWE और यूनाइटेड स्टेटस चैंपियनशिप एक साथ संभाली हुई है। वो स्लिंग ब्लेड, फैलक्न एरो तथा कर्ब स्टाम्प सरीखे मूव्स का इस्तेमाल करते हैं। वो इकलौते ऐसे रैसलर हैं जिन्होंने रॉ पर हुए गौंटलेट मैच में सबसे लंबा समय गुजारा है। इन्होंने एक ही रात में रोमन रेंस तथा जॉन सीना को हराया है।

1 एजे स्टाइल्स

41 साल के स्टाइल्स ने जब मेन रॉस्टर पर डेब्यू किया था तो उन्हें काफी कच रिस्पॉन्स मिला था। वो पहले ऐसे रैसलर थे जिन्हें NXT से नहीं गुजरना पड़ा, और अब दूसरी रोंडा राउजी हैं। वो इकलौते ऐसे रैसलर हैं जिन्होंने NJPW, TNA (अब इम्पैक्ट) और WWE के पे-पर-व्यू में शिरकत की हुई है। इन्होंने जब 2016 में डेब्यू किया, उसी साल WWE चैंपियनशिप भी जीती। वो इकलौते ऐसे रैसलर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार यूनिक टाइटल्स जीते हैं। महज़ 2 साल में उन्होंने WWE और यूनाइटेड स्टेटस चैंपियनशिप 2 बार जीती है। ये एक ऐसे रैसलर हैं जिन्होंने बुखार में होते हुए भी एक हफ्ते लगातार रैसलिंग की है क्योंकि इन्हें इस काम से प्यार है। इनके जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, केविन ओवंस और फिन बैलर के साथ हुए मैचेज़ बेहतरीन थे। वो इस उम्र में भी 450 स्प्लैश, पेले किक, फायरमैनस कैरी नेकब्रेकर और स्ट्राइक्स धमाल हैं। इसके साथ ही उनका फिनॉमिनल फोरआर्म, स्टाइल्स क्लैश और सबमिशन मूव कॉर्फ क्रशर जबरदस्त है। वो रिंग में अच्छे प्रोमोज और एक्शन करते हैं। उन्हें PWI रैंकिंग्स के आधार पर 2017 में दुनिया का दूसरा सबसे अच्छा रैसलर बताया गया था, लेकिन WWE में वो #1 हैं। लेखक: जितेश पुरी; अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now