#केन
कॉर्पोरेट केन या कभी डीमन केन, ये बात सबको माननी होगी की केन में अब वो पहले जैसी बात नहीं रही है। पहले जहां उनके अरेना में आते ही एक अलग फील आता था लेकिन अब वो बात नहीं है। उनका डीमन वाला कैरक्टर भी अब मज़ाक लगता है। बिग शो की तरह वो भी पिछले साल WWE की सबसे बड़ी कहानी में शामिल थे। लेकिन धीरे-धीरे वो मेन कहानी से जॉबर दिख रहे हैं। आखरी बार वो फंडागो के सेग्मेंट में आए थे और उन्होने फंडागो को चोकस्लैम देने के बाद फंडागो का ही डांस किया था। इससे पता चलता है की केन का कैरक्टर अब बच्चों के लिए ही बनकर रह गया है। आपको ये भी बता दें की केन WWE में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। ये देखना अहम होगा की अब WWE केन का कैसे इस्तेमाल करती है। शायद केन का आने वाला समय नए स्टार्स को निखारने में ही निकलने वाला है।