WWE की 5 रॉक एंट्रेंस थीम

दर्शकों का किसी रैसलर को पसंद करने के पीछे उसकी रिंग काबिलियत के साथ-साथ इसपर भी निर्भर करता है कि उसे कैसे दिखाया गया। WWE ने हमेशा अपने स्टार्स की एंट्री का थीम सॉन्ग अच्छा रखा है, ताकि दर्शक रैसलर को पसंद करें। इसके साथ ही, थीम सॉन्ग से हर एक रैसलर बाकियों से अगल होता है और उसका व्यक्तित्व दिखता हैं। जैसे शॉन माइकल्स का "सेक्सी बॉय" सॉन्ग। इस आर्टिकल में हम रॉक थीम म्यूजिक पर आधारित 5 रैसलर्स के बारे में बात करेंगे। म्यूजिक यहाँ पर हार्ड रॉक या सॉफ्ट रॉक हो सकती है, इन्हें इस लिस्ट में इसलिए शामिल किया गया हैं क्योंकि ये उस समय की अगल और अनोखी थी। ऑनोरबले मेंशन्स में है, रैंडी ऑर्टन की "वॉइसेस" और ट्रिपल एच की "टाइम टू प्ले द गेम।" #5 ड्रयू मैकइंटायर- "ब्रोन ड्रीम्स"

Ad
youtube-cover
Ad

ये भले ही धीमी हो, लेकिन ड्रयू मैकइंटायर की थीम सॉन्ग ने दर्शकों पर प्रभाव ज़रूर डाला था। इसमें थोडा बढ़िया हिप्स्टर टाइटनट्रोन जोड़ दो तो ऐसा लगा की ड्रियू डेब्यू के साथ काफी आगे बढ़ेंगे। इसके लिरिक्स कमाल के थे-" यू नेवर हियर द शॉट्स दैट टेक यू डाउन।" इसमें काफी गहराई थी। ड्रयू जैसे युवा और अहंकारी रैसलर पर ये सूत करता था। एक तरह से कहें तो ये म्यूजिक उस समय WWE में चल रही बाकि मुसिक्स से बिल्कुल अलग थी। दुःख की बात है की ड्रयू का पुश जल्द खत्म हो गया और उन्हें 3MB गिम्मिक के रूप में वापस लाया गया। यहाँ पर उनका 3MB थीम म्यूजिक ज्यादा असरदार नहीं थी। #4 केन- "स्लो केमिकल"

youtube-cover
Ad

केन का ओरिजिनल थीम म्यूजिक "बिग रेड मॉन्स्टर" अच्छा था, लेकिन इस लिस्ट का चौथा स्थान जाता है, केन के "स्लोव केमिकल" क्योंकि उनकी एंट्री पर दर्शकों इसे जोर-जोर से गाया करते थे। "स्लो केमिकल" पहले और बाद में के सॉन्ग से अच्छा हैं क्योंकि ये धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ता है। "रेड मॉन्स्टर" एक ही गियर पर चलती है, तो वहीँ "स्लो केमिकल" धीरे धीरे आगे बढ़ती है। इस सॉन्ग के ज़रिये केन को एक मॉन्स्टर के रूप में दिखाया गया, जिसके साथ छेड़खानी नहीं करनी चाहिए। #3 अंडरटेकर- "बिग ईविल"

youtube-cover
Ad

WWE के म्यूजिक इतिहास में टेकर की म्यूजिक हमेशा अव्वल रही है। उनकी ओरिजिनल म्यूजिक में भले ही ज्यादा शब्द न हो, लेकिन उन म्यूजिक के साथ टेकर जब डरावनी एंट्री करते थे, तो भूटिया माहौल बन जाता था। टेकर का "रोलिंग" सॉन्ग जिसे लिम्प बिज़किट ने लिखा था वो भी काफी लोकप्रिय हुई, लेकिन लिस्ट का तीसरा स्थान टेकर के "बिग ईविल" को दिया जाता है। अंडरटेकर इस सॉन्ग का इस्तेमाल 02-04 के दौर में करते थे। यह गाना डेडमैन पर खूब जंचा, जो कंपनी में अपने आप को सम्मान का रखवाला कहते थे। "तुम्हे सबक सिखाया जाएगा" को टेकर से जोड़ा जाने लगा। वें बुरे रैसलर्स को सबक सिखाते थे और सजा देते थे। #2 सीएम पंक- "कल्ट ऑफ़ पर्सनालिटी"

youtube-cover
Ad

एक थीम सॉन्ग जिसने कंपनी के म्यूजिक में बदलाव लाया। सीएम पंक ने जब WWE में वापसी की और अपने बदनाम पाइपबोम्ब से जॉन सीना पर हमला किया तब ये तो पता चल गया की यहाँ पर पंक की नई शुरुआत हुई है। इसलिए उनके इस नए रूप पर सूत करते हुए WWE ने पंक के लिए "कल्ट ऑफ़ पर्सनालिटी" म्यूजिक दिया। यह उनकी "वॉइस ऑफ़ द वोइसलेस्स" पर खूब जंची और काफी लोकप्रिय हुई। #1 एज- "मेटालिंगुस"

youtube-cover
Ad

विजेता का नाम बताने के लिए कोई इनाम नहीं है। साल 2005 से एज के "मेटालिंगुस" सॉन्ग ने दर्शकों को झूमने पर मज़बूर किया है। एज को भड़के हुए हील के रूप में दिखाया गया था, जिसे WWE ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मौका नहीं दिया। इस गाने की लिरिक्स एज के किरदार से पूरी तरह मेल खाई। इस गाने की शुरुआत एज के गाने "यू थिंक यू नो मी" से हुई और इसके बाद जो आया उसे सभी ने पसंद किया। इसके लिरिक्स प्रेरित करते हैं: इससे एज के किरदार में बदलाव देखा गया और वें WWE के सुर्खियों वाले रैसलर बन गए। उनके इस गाने में किसी को भी प्रेरित करनेवाले लिरिक्स थे। लेखक: विविन गीवर्घसे, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications