5 बार जब अंडरटेकर ने की शानदार वापसी

अंडरटेकर ने WWE यूनिवर्स को बताया था कि वो जल्द ही वापसी करेंगे, और साथ ही अब उन्हें बस रैसलमेनिया के लिए ही नहीं पहचाना जाएगा। हालांकि वो उसके बाद से नज़र नहीं आए, लेकिन नए साल को देखते हुए, ये उम्मीद की जा सकती है कि, डैडमैन जल्द ही मेन रोस्टर में नज़र आएंगे। अंडरटेकर ने अपने हॉल ऑफ फेम करियर में कई बार बड़ी वापसी की है। आइए नज़र डालते है, उनकी शानदार वापसी पर। 5-#स्मैकडाउन लाइव का 900वां एपिसोड taker900-1482545192-800 स्मैकडाउन लाइव के 900वें एपिसोड में अंडरटेकर ने यह ऐलान किया था कि, वो रैसलमेनिया के अलावा भी नज़र आएंगे, और उसके बाद से ही क्राउड काफी उत्साहित हो गए था। अब ऐसा लग रहा है कि, वो रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स के साथ लड़ाई शुरू कर सकते है, और वो इस हफ़्ते स्मैकडाउन लाइव में नज़र आ सकते है। यह काफी निराश करने वाला था कि वापसी का ऐलान कर और धमकी देने के बावजूद वो अब तक नज़र नहीं आए। सर्वाइवर सीरीज में स्मैकडाउन लाइव की टीम जीती थी, लेकिन एजे स्टाइल्स के कारण टीम लगभग हार गई थी, और उन्होंने स्मैकडाउन 900 में अंडरटेकर को सही से इज्ज़त नहीं दी थी। अफवाह थी की डैडमैन TLC में दखल देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब हम साल के अंतिम एपिसोड के करीब है, और WWE उसे यादगार बनाना चाहेंगी। हमें टाइटल मैच देखने को मिलेंगे साथ में जॉन सीना की भी वापसी देखने को मिलेगी। इस शो का अंत तक अंडरटेकर को जरूर आना चाहिए। 4-#सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के मैच में दखल देना takerbrock-1482545370-800 लाइट बंद हो गई, और वापसी हुई द अंडरटेकर की। वैसे तो इसमें हैरान होने वाले बात नहीं थी, लेकिन इस बात की उम्मीद किसी ने की थी वो ब्रॉक लैसनर vs सैथ रॉलिंस के मैच में दखल देंगे, वो भी स्ट्रीक टूटने के डेढ़ साल बाद ? यह सबसे बड़ा सरप्राइज़ था, और इसके बाद लैसनर और डैडमैन के बीच दो मैच भी देखने को मिले, जिसमें हैल इन ए सैल में हुआ शानदार मैच भी शामिल था। वो टाइम गलत था, लेकिन फिर भी उनके आने से क्राउड़ को अच्छा लगा। यह एक ऐसा पल था जो एक रैसलिंग फैन कभी भी नहीं भूल सकता। 3-#नकली अंडरटेकर के साथ मैच takervstaker-1482545465-800 1994 में हुए रॉयल रंबल में द अंडरटेकर को कास्केट के अंदर बंद कर दिया गया था, और वो चोट के कारण एक साल तक एक्शन से दूर रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में टेड दी बाइस एक ऐसे शक्स को लाए, जो यह दावा करता था कि वो अंडरटेकर है, यह बात अलग है कि फैंस को पता था कि वो असली अंडरटेकर नहीं है। यह एक महीने तक चला और किसी ने भी इसके लिए कुछ नहीं बोला। असली डैडमैन ने पॉल बेरर के साथ समरस्लैम में वापसी की, और आते ही उन्होंने नकली अंडरटेकर को खत्म कर दिया। WWE के इतिहास के सबसे बेकार स्टोरीलाइन को भी खत्म किया। उस एंगल को खत्म करना जरूरी था। ब्राइन ली, जिन्होंने नकली अंडरटेकर का किरदार निभाया था, उनका ECW और WWE में काफी साधारण करियर रहा। 2-#रैसलमेनिया 20 takerxx-1482545576-800 2003 में हुए सर्वाइवर सीरीज के बाद अंडरटेकर कुछ समय के लिए WWE से दूर हो गए। रैसमेनिया से कुछ समय पहले केन के साथ चीजें उल्टी होनी शुरू हो गई, और उसका एक ही मतलब था कि अंडरटेकर वापिस आ रहे है। वो बदला लेना चाहेंगे। मई 2000 से नवंबर 2003 तक यह चला, अंडरटेकर ने एक अपना ही किरदार निभाया। फिर चाहे वो अमेरिकन बैडएस हो या फिर बिग एविल। लोग उनको वापस अपने रूप में आने के लिए कह रहे थे, और रैसलमेनिया 20 में वैसा ही हुआ। लाइट ऑफ हुई और पॉल बेरर के साथ डैडमैन नज़र आएं। टेकर ने उसके बाद केन से अपना बदला लिया, और उन्हें 10 मिनट के अंदर हरा दिया। वो मैच इतना अच्छा नहीं था, लेकिन 4 साल के गैप के बाद डैडमैन के वापस आने के लिए वो पल खास था। 1-#अमेरिकन बैडएस takerjday-1482545738-800 पुराने प्रोमोज चलने मंडे नाइट रॉ में शुरु हो गए थे, और सबको यह लगा कि अंडरटेकर वापस आने वाले हैं। डैडमैन 1999 से बाहर थे, और इस बीच उन्हें कई चोटें भी थी, जिसके कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा। उनकी वापसी की उम्मीद तेज थी, क्योंकि वो प्रोमोज 8 महीने से चल रहे थे। द रॉक और ट्रिपल एच के बीच आइरन मैच जजमेंट डे के लिए शेड्यूल किया गया था, और जब तक अंडरटेकर का कुछ भी नहीं पता था। वो इस मैच में क्या करने वाले थे? टाइम निकल रहा था और उनका प्रोमोज वीडियो स्क्रीन पर एयर हुआ। तभी अमेरिकन बैडएस का म्यूजिक बजा और एक बड़ा मैन बाइक पर बाहर आया, वो डैडमैन नहीं थे, लेकिन वो अंडरटेकर थे। उन्होंने आकर द गेम पर हमला किया और द रॉक डिसक्वॉलिफाई हो गए, और उसके बाद उन्होंने सबके ऊपर हमला किया। यह एक अलग वापसी थी, नया लुक, अलग एटिट्यूड, उसे शानदार ही कहा जा सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications