रॉयल रंबल WWE के सबसे शानदार पीपीवी में से एक है। जब से इसकी शुरुआत हुई है फैंस ने इस शो को काफी पसंद किया है।
इस शो में हमें एक बैटल रॉयल देखने को मिलता है जिसमें 30 सुपरस्टार्स लड़ते हुए दिखते हैं। पिछले साल में पहला विमेंस रॉयल रंबल मैच भी देखने को मिला था और इस मैच में फैंस को चौंका दिया था। असुका ने पहले रॉयल रंबल मैच को जीता और इसके बाद रोंडा राउजी ने भी WWE में कदम रखा।
रॉयल रंबल WWE फैंस को काफी पसंद आता है और इस कारण कंपनी इस शो में शानदार चीजें करती है। हालांकि कई बार रॉयल रंबल जीतने वाली सुपरस्टार को फैंस पसंद नहीं करते हैं और उसे नफरत झेलनी पड़ती है। आइए जानें ऐसे 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिनका रॉयल रंबल जीतना फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
#5 रोमन रेंस - 2015
रोमन रेंस की WWE के अंदर काफी कुछ किया है। उन्होंने अंडरटेकर को रैसलमेनिया में हराया, जॉन सीना की जगह कंपनी में ली और लगातार चार बार रैसलमेनिया को हैडलाइन भी किया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2015 के रॉयल रंबल को भी जीता जिसके बाद उन्हें फैंस की नफरत झेलनी पड़ी।
इसके अलावा रोमन ने साल 2014 में सबसे ज्यादा सुपरस्टार्स को एलिमिनेट भी किया था। उसके बाद साल 2015 में वह इस मैच को जीत गए।
Get WWE News in Hindi Here