साल 2018 के 5 सबसे बेकार सुपरस्टार्स

<p>

साल 2018 खत्म होने को है। यह साल रोमन रेंस की विदाई और रोंडा राउजी की कामयाबी के लिए जाना जाएगा। इस साल कुछ ऐतिहासिक चीजें हुई हैं जैसे कि विमेंस एवोल्यूशन PPV, 50 सुपरस्टार्स का ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल, पहला विमेंस रॉयल रम्बल मैच, रॉ की 25वीं सालगिरह, स्मैकडाउन का 1000वां एपिसोड और लैजेंड्स की वापसी।

Ad

इन सब के बीच कुछ ऐसे सुपरस्टार्स रहें है जो बिल्कुल भी प्रभावित नहीं कर सके और उनकी खराब परफॉर्मेंस की कड़ी आलोचना हुई। ये सुपरस्टार्स कभी भी आकर्षण का केंद्र नहीं बन सके और हमेशा TV टाइम बर्बाद ही करते रहे।

बहरहाल, आइये देखतें हैं कि साल 2018 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सुपरस्टार्स कौन से हैं।

#5. बॉबी लैश्ले

Enter captio

रैसलमेनिया 2018 के बाद शानदार वापसी करने वाले बॉबी लैश्ले से शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि वह साल के अंत तक एक मजाक बन कर रह जाएंगे। क्या बॉबी लैश्ले लियो रश के साथ कर जो कर रहे हैं, वही करने वो WWE में आये थे?

Ad

क्या एक रैसलर से ज्यादा एक जोकर और बॉडीबिल्डिंग स्टार की तरह पेश आना एक पूर्व MMA स्टार को शोभा देता है। जवाब सीधा है--बिल्कुल भी नहीं। जिस तरह एक अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने खुद के स्तर को गिराया है, उन्होंने साल 2018 में अपनी सारी चमक खो दी है और इलायस से हारना इस बात को भली भांति दर्शाता है।

Get WWE News in Hindi Here

#4. नाया जैक्स

E

इन 12 महीनों के अंतराल में नाया, एलेक्सा ब्लिस, एम्बर मून और टमिना के साथ स्क्रीन पर आई हैं। ब्लिस के साथ उनकी कहानी के अलावा, जिसका एक उद्देश्य था, उनकी बाकी जोड़ियों ने कुछ भी अच्छा किया है?

Ad

इसके अलावा उनके मैचों ने उनके काम में कुछ बुनियादी कमियों को उजागर किया। NXT में अच्छे रन के बावजूद और अनाउंसर्स द्वारा यह दावा किये जाने कि वह 'शारीरिक रूप से प्रभावी' हैं, उनकी रैसलिंग शैली बेकार है। ब्लिस, रोंडा राउज़ी, मून और अन्य के खिलाफ उनके खराब या फिर अजीबोगरीब मुकाबले थे।

इसके साथ ही इस बात को जोड़ सकतें है कि उन्होंने स्मैकडाउन चैंपियन बैकी लिंच को चेहरे पर खतरनाक तरीके से कोहनी जड़ दी और सर्वाइवर सीरीज़ में लिंच बनाम राउज़ी मैच कराने की योजनाओं को बर्बाद कर दिया। रैसलमेनिया 34 के अलावा नाया जैक्स कुछ भी अच्छा नहीं कर सकीं हैं। जीतना बढ़ियां काम उन्होंने 2017 में किया था उतना ही बुरा 2018 में किया है।

#3. जिंदर महल

<p>

जिंदर महल के लिए 2017 तो सपनों सरीखा रहा था। एक नए अवतार में सिक्स पैक एब्स के साथ जिंदर देखने में काफी बदले हुए नजर आ रहे थे। उनको पुश दिया गया और बैकलैश में वह चैंपियन बनें। उनकी माइक स्किल्स और प्रोमो देने की क्षमता भी पहले से बेहतर नजर आ रही थी।

Ad

हालांकि वह एजे स्टाइल्स से WWE चैंपियनशिप मैच तो हार गए लेकिन फिर भी उम्मीद थी कि उनको कम से कम मिड कार्ड चैंपियनशिप की रेस में रखा जाएगा। वैसे भी वह टॉप कार्ड के लिए फिट नहीं थे।

2018 में वह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के रूप में रॉ में ट्रांसफर हुए और जैफ हार्डी के हाथों वह चैंपियनशिप भी गवां बैठे। इसके बाद वह अपने पुराने काम एक जॉबर के रूप में ही नजर आए हैं हालांकि वह बाकी जॉबर लेवल के सुपरस्टार्स से ऊपर हैं। जिंदर के लिये 2018 आसमान से जमीन पर गिरने जैसा रहा है।

#2. मैट हार्डी

Enter cap

मैट हार्डी ने 2017 में क्या शानदार वापसी की थी और रैसलमेनिया में एक लैडर मैच में अपने भाई जैफ के साथ मिलकर रॉ टैग टीम टाइटल्स जीता था। हालांकि जैफ हार्डी की चोट की वजह से उनको सिंगल्स मैच में लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह साल मैट हार्डी हमेशा के लिए भूलना पसन्द करेंगे।

Ad

2018 में मैट हार्डी ने दर्शकों को प्रभावित करने के अलावा सबकुछ किया। पहले तो TNA का ब्रोकन गिमिक काफी विवादों के बाद वोकेन के रूप में लेकर आए। उसके बाद साफ साफ शब्दों में कहा जाए तो दर्शकों के ऊपर मानसिक अत्याचार ही किया। पहले ब्रे वायट की अच्छी खासी गिमिक को खत्म किया जिसने सम्भवतः ब्रे का करियर भी खत्म कर दिया। इसके बाद डिलीटर ऑफ वर्ल्डस की बेकार सी स्टोरीलाइन से काफी ज्यादा TV टाइम खराब किया। फिर रही सही कसर उन्होंने बी टीम के हाथों टाइटल गवां के निकाल दी।

#1. शिंस्के नाकामुरा

<p>

अगर बात की जाए 2018 के सबसे खराब सुपरस्टार्स की तो शिंस्के नाकामुरा को सबसे ऊपर रखा जा सकता है। वह इस लिस्ट में सबसे अव्वल नम्बरों से पास होते हैं। उन्होंने खुद के स्तर को इतना गिरा दिया है कि अब उनके लिए मिड कार्ड भी बड़ी चीज है। पूरे साल अपना स्तर गिराते रहे नाकामुरा अभी साल का अंत होते होते अपना US टाइटल भी हार गयें हैं। यह उनकी रैसलिंग लाइफ का सबसे बुरा साल है।

साल की शुरुआत सबसे बढ़ियां तरीके यानी कि रॉयल रम्बल जीत कर करने के बाद नाकामुरा ने पूरे साल अपनी चमक को ही खोया है। पहले तो एजे स्टाइल्स के हाथों रैसलमेनिया में हारना जहां उनके जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद थी। उसके बाद लगातार 3 मैच में हील रहने के बावजूद भी चैंपियन ना बनना। यह सब वो बातें हैं जिन्होंने नाकामुरा की चमक को कम कर दिया। अब वह मिड कार्ड लेवल के भी उपयुक्त नहीं लग रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications