साल 2018 के 5 सबसे बेकार सुपरस्टार्स

<p>

#4. नाया जैक्स

E

इन 12 महीनों के अंतराल में नाया, एलेक्सा ब्लिस, एम्बर मून और टमिना के साथ स्क्रीन पर आई हैं। ब्लिस के साथ उनकी कहानी के अलावा, जिसका एक उद्देश्य था, उनकी बाकी जोड़ियों ने कुछ भी अच्छा किया है?

इसके अलावा उनके मैचों ने उनके काम में कुछ बुनियादी कमियों को उजागर किया। NXT में अच्छे रन के बावजूद और अनाउंसर्स द्वारा यह दावा किये जाने कि वह 'शारीरिक रूप से प्रभावी' हैं, उनकी रैसलिंग शैली बेकार है। ब्लिस, रोंडा राउज़ी, मून और अन्य के खिलाफ उनके खराब या फिर अजीबोगरीब मुकाबले थे।

इसके साथ ही इस बात को जोड़ सकतें है कि उन्होंने स्मैकडाउन चैंपियन बैकी लिंच को चेहरे पर खतरनाक तरीके से कोहनी जड़ दी और सर्वाइवर सीरीज़ में लिंच बनाम राउज़ी मैच कराने की योजनाओं को बर्बाद कर दिया। रैसलमेनिया 34 के अलावा नाया जैक्स कुछ भी अच्छा नहीं कर सकीं हैं। जीतना बढ़ियां काम उन्होंने 2017 में किया था उतना ही बुरा 2018 में किया है।