टॉप 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें दर्शक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं

nxt_08202016dg_2622-1494651807-800
#3 डेनियल ब्रायन
Ad
bry1-1494654245-800

YES!! YES!! YES!! जी हाँ, इनके बिना तो ये लिस्ट अधूरी रह जाती। रैसलमेनिया XXVIII पर शेमस के खिलाफ 18 सेकंड में हारने के बाद डेनियल ब्रायन का WWE में अलग ही रूप दिखा। कईयों ने माना कि इसके बाद ब्रायन का मेन इवेंट करियर खत्म हो गया, लेकिन ब्रायन की यस चैंट्स ने उनकी वापसी करवाई। इसके अलावा केन के साथ मिलकर बनाई उनकी टीम हैल नो से भी उनकी लोकप्रियता बढ़ी। मंडे नाईट रॉ पर दोनों को एक साथ देखने मे मजा आता था। डेनियल ब्रायन की लोकप्रियता तब बढ़ी जब उन्होंने कंपनी के गोल्डन बॉय, जॉन सीना पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो एक बेकार रैसलर हैं। इसपर कई दर्शक राजी हुए। उन्होंने समरस्लैम 2013 पर सीना से WWE चैंपिनशिप जीतने की बात कही और फिर 14,000 दर्शकों के सामने ये कर दिखाया। इसके बाद पूरा WWE यूनिवर्स उनके साथ हो गया और ब्रायन ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा। जी रात उन्होंने ख़िताब जीता उसी रात उन्हें इसे रैंडी ऑर्टन के हाथों गंवाना पड़ा। इसके बाद अथॉरिटी के खिलाफ उनका यादगार फ्यूड शुरू हुआ। पूरे समय ब्रायन को कहीं और उलझाए रखा गया और उन्हें रॉयल रम्बल में भी जगह नहीं मिली। इसकी वजह से दर्शक डेनियल ब्रायन से और जुड़ गए। इसके बाद रैसलमेनिया XXX पर डेनियल ब्रायन का यादगार मैच हुआ जहां उन्होंने दो मुकबले लड़े। पहले 20 मिनट तक ट्रिपल एच के खिलाफ और फिर बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE चैंपिनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच। इसके बाद से डेनियल ब्रायन दर्शकों के G.O.A.T. बन गए। हालांकि जल्द ही उन्हें अपने रैसलिंग करियर को अलविदा कहना पड़ा, लेकिन आज भी वो दर्शकों के दिल मे जगह बनाए हुए हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications