द बेस्ट इन द वर्ल्ड का यहां पर नाम देखकर शायद किसी को हैरानी नहीं हुई होगी। पंक को कंपनी छोड़े हुए तीन साल हो गए, लेकिन आज भी दर्शक उनके चैंट्स करते हैं। ब्रायन की तरह ही पंक के ढेरों चाहनेवाले थे, खासकर इंडीज़ फैन। 2006 में डेब्यू के साथ ही पंक ने दर्शकों को बता दिया कि वो बाकियों से अलग हैं। पंक ने कई प्रोमोज़ में कई किरदार अपनाएं और बेहतरीन काम किया। उनके हील टर्न को दर्शकों ने काफी पसंद किया और जैफ उन्होंने पाइपबोम्ब में जैफ हार्डी के खिलाफ फ्यूड करते हुए कई बार उनके ड्रग समस्यों को सामने रखा। इसके बाद पंक माइक पर पर्सनल ग़ुस्सा जताने लगे। इसके बाद दर्शक उन्हें समझने लगे और उनका साथ देने लगे। उनके प्रोमोज़ अब पुराने जैसे नहीं रहे। हर बार जब वो माइक पर बात करते ऐसा लगता कि वो दिल से सच कह रहे हों। कई बार उन्हें दरकिनार किया गया और फिर पंक ने वापसी करते हुए जॉन सीना पर हमला बोला और दर्शकों ने इसे पसंद किया। मेनिया के कुछ महीनों बाद पंक का बदनाम पाइपबोम्ब देखा गया जहां उन्होंने उन्होंने क्रिएटिव टीम से लेकर मैनेजमेंट तक सभी को बुरा भला कहा। दर्शकों के लिए इससे अच्छा शायद ही कोई दूसरा सेगमेंट रहा हो। इसके बाद उन्होंने जॉन सीना पर हमला करते हुए उन्हें ओवररेटेड कहा। जल्द ही पंक सभी गुमनाम दर्शकों की आवाज बन गए और उनकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा बढ़ गयी। 2011 में पंक ने मनी इन द बैंक जीता और कहा कि वो कंपनी छोड़ रहे हैं और WWE का खिताब ROH और दूसरे इंडी प्रोमोज़ में लेकर जाएंगे। पंक दो हफ्ते तक टीवी पर नही आएं और उनकी जगह जॉन सीना को WWE चैंपिनशिप दे दिया गया। उसी रात पंक ने "द कल्ट ऑफ पर्सनालिटी" थीम सांग से वापसी की। इसके बाद जो कुक हुआ वो इतिहास के पन्नों में शामिल है। WWE म शायद ही कोई और सुपरस्टार सीएम पंक की बराबरी कर पाएं।