AEW सुपरस्टार रिकी स्टार्क्स (Ricky Starks) ने WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बहुत बड़ा खुलासा इस बार किया। साल 2018 में रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने रिकी स्टार्क्स से क्षमा मांगी थी। इस घटना के बारे में रिकी स्टार्क्स ने पूरी जानकारी दी। AEW में अब रिकी स्टार्क्स बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इससे पहले WWE में साल 2018 में वो नजर आए। यूएस मॉर्सल के रूप में रिकी स्टार्क्स ने एंट्री की थी। लाइव टीवी में रोमन रेंस को रिकी स्टार्क्स ने अरेस्ट किया था।AEW सुपरस्टार रिकी स्टार्क्स ने दिया बहुत बड़ा बयानBarstool Rasslin को हाल ही में रिकी स्टार्क्स ने अपना इंटरव्यू दिया। रोमन रेंस को लेकर रिकी स्टार्क्स ने कहा,मैं रिंग में गया और रोमन रेंस से बात की। इस दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। रोमन रेंस ने इसके बाद जरूर मेरा बुरा हाल कर दिया था। रोमन रेंस ने मुझे हथकड़ी खोलने के लिए बार-बार कहा लेकिन उस टाइम मैं वो चीज़ नहीं कर सकता था। मुझे पता था कि रोमन रेंस क्या करेंगे लेकिन वहां पर बहुत सी चीजें गलत हो गई। मेरे ऊपर कॉर्नर पर अटैक कर दिया गया। मुझे बिल्कुल भी कुछ समय नहीं आया। मैं ये जरूर कहूंगा कि रोमन रेंस बहुत अच्छे इंसान हैं क्योंकि उन्होंने बाद में मुझसे क्षमा मांगी थी।रोमन रेंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन जबरदस्त चल रहा है। फैंस को रोमन रेंस का हील रन अच्छा लग रहा है। मौजूदा दौर के सभी सुपरस्टार्स रोमन रेंस के साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। Day 1 पीपीवी में कुछ दिन बाद रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की राइवलरी इस समय जबरदस्त चल रही है। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 450 दिन से ज्यादा हो गए। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रॉक लैसनर अब अगले यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर जल्द ही रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो जाएगी।David Rivera@Dave_SA24So Starks is a US Marshall by day & wrestler by night?! Well I’ll be damned 🤦🏻‍♂️ #wwe #raw #rickystarks #extratalented #wrestlecircus @starkmanjones5:44 AM · Mar 20, 20181So Starks is a US Marshall by day & wrestler by night?! Well I’ll be damned 🤦🏻‍♂️ #wwe #raw #rickystarks #extratalented #wrestlecircus @starkmanjones https://t.co/te6ZsN0noy