Top Bloodline के खास सदस्य ने WWE SmackDown में फैक्शन के बीच बड़े तनाव के बाद खास संदेश दिया, देखकर चौंक जाएंगे आप

Pankaj
WWE दिग्गज की सामने आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज की सामने आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) में बहुत दिक्कत आ रही है। ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द ये फैक्शन खत्म हो जाएगा। रेंस अभी भी द उसोज़ से खुश नहीं हैं और WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) में ट्राइबल चीफ और सोलो सिकोआ के बीच भी तनाव छेड़ दिया है।

Ad

SmackDown में हुए बवाल के बाद पॉल हेमन ने सोशल मीडिया के जरिए संदेश दिया है। वाइजमैन, जो मौजूदा स्टोरी में प्रभावशाली रहे हैं, ने इस तनाव को और आगे बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने कहा,

The Island of Relevancy पर चीजें गर्म हो रही हैं।
Ad

WWE Night of Champions में मच सकता है तगड़ा बवाल

Night of Champions का आयोजन 27 मई को सऊदी अरब में होगा। यहां रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। ये मैच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। यहां भी बवाल देखने को मिल सकता है। द उसोज़ इस मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उसोज़, केविन और सैमी के बीच बहुत कुछ देखने को मिला था।

Night of Champions में उसोज़ की वजह से रोमन और सिकोआ को हार का सामना भी पड़ सकता है। ऐसा हुआ तो फिर रेंस का गुस्सा और बढ़ जाएगा। यहां से स्टोरी आगे बढ़ सकती है। 27 मई को रोमन को चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हो जाएंगे। इसका जश्न भी ट्राइबल चीफ मनाएंगे। आने वाले कुछ हफ्ते अब बहुत ही मजेदार होंगे। फैंस को बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में खबर सामने आई थी कि Money in the Bank 2023 में सिकोआ और रोमन का मुकाबला उसोज़ के साथ हो सकता है। इस इवेंट का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। अब देखना होगा कि रेंस के लिए क्या प्लान कंपनी ने बनाया होगा। सिंगल्स मैच में रोमन के अगले प्रतिद्वंदी का इंतजार भी फैंस कर रहे हैं। देखना होगा कि अगली बार कब वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications