"Vince McMahon अब कंपनी में वापस नहीं आने वाले हैं"- WWE के पूर्व मालिक को लेकर टॉप ऑफिशियल ने दिया हैरान करने वाला बयान

Ujjaval
WWE के पूर्व मालिक को लेकर अहम अपडेट
WWE के पूर्व मालिक को लेकर अहम अपडेट

Vince McMahon: WWE के पूर्व मालिक विंस मैकमैहन (Vince McMahon) काफी समय से विवादों के घेरे में मौजूद हैं। इसी बीच उन्होंने थोड़े समय पहले TKO और WWE में अपनी पोजिशन से रिजाइन करने का फैसला किया था। अब TKO के प्रेसिडेंट ने साफ कर दिया कि मैकमैहन की कंपनी में दोबारा वापसी नहीं होगी।

Ad

TKO के प्रेसिडेंट मार्क शपिरो थोड़े समय पहले ही सैन फ्रांसिस्को में हुए मॉर्गन स्टैनली टेक्नोलॉजी के मीडिया & टेलीकॉम कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने थे। इसी बीच उन्होंने विंस मैकमैहन के कंपनी में किरदार पर बात की। मार्क ने बताया कि मैकमैहन ने अपने काफी शेयर्स बेच दिए हैं और उनके पास अब काफी कम मालिकाना हक बचा है। उन्होंने कहा,

"विंस मैकमैहन ने जो शेयर बेचकर लोड अपने ऊपर से कम किया, उसमें हमारा कोई किरदार नहीं था। उन्होंने लगातार दूसरी बार ऐसा किया। वो 28 मिलियन शेयर्स से अब सीधा 15 मिलियन शेयर्स पर आ गए हैं। उनके पास अब लगभग 8.5% कंपनी का हिस्सा है।"

मार्क शपिरो ने यह चीज़ भी क्लियर कर दी कि उनकी विंस मैकमैहन से बात नहीं होती। WWE के पूर्व मालिक अब ऑफिस भी नहीं आते और उनकी कंपनी में किसी भी तरह से वापसी नहीं होगी। उन्होंने हैरान करने वाला बयान देते हुए कहा,

हमारी उनसे बात नहीं हुई है। हमें उनके इरादे, प्लान और टाइमलाइन नहीं पता है। वो अब कंपनी के लिए काम नहीं करते हैं और वो ऑफिस भी नहीं आते हैं। वो कंपनी में अब वापस भी नहीं आने वाले हैं।"
Ad

WWE 2K24 से Vince McMahon के चेहरे को किया गया ब्लर

WWE 2K24 के कुछ कटसीन्स में से विंस मैकमैहन के चेहरे को ब्लर कर दिया गया है। असल में 2019 में उन्होंने एक शो के दौरान शार्लेट फ्लेयर के WrestleMania 35 के मेन इवेंट में शामिल होने को लेकर ऐलान किया था। इसकी क्लिप में फ्लेयर साफ तौर पर दिख रही हैं लेकिन विंस मैकमैहन का चेहरा यहां ब्लर है। यह सही मायने में चौंकाने वाली चीज़ है। WWE ने पूरी तरह से विंस के बारे में बात करना बंद कर दिया है। टीवी स्क्रीन, सोशल मीडिया और मीडिया इवेंट्स सभी जगह मैकमैहन को लेकर कोई बात नहीं होती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications