WWE के लिए पिछले कुछ महीने हल्क होगन के लिए अच्छे रहे है। क्राउन ज्वैल में WWE टीवी में हल्क होगन ने वापसी की। कई सालों बाद वो फैंस के सामने नजर आए। लेकिन अब उन्हें यहां चैलेंज मिलने लग गए है। रैसलमेनिया 35 के लिए स्मैकडाउन के एक टॉप सुपरस्टार ने उन्हें चैलेंज कर दिया है।क्राउन ज्वैल की शुरूआत में हल्क होगन फैंस के सामने आए। उन्होंने यहां आने पर खुशी जताई और साथ ही रैसलमेनिया के लिए भी खुशी के संकेत दे दिए।हल्क होगन ने कहा कि वो इस शो को लिए काफी खुश है। और सभी के सामने इतने सालों बाद आना काफी अच्छा लग रहा है।अभी हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर अपने आप को और सुपरस्टार से काफी बड़ा बताया। इससे कई फैंस और सुपरस्टार चौंक गए थे।उन्होंने अपने आप को सबसे भारी और कामयाब बताया।Ok, today is a new day. After seeing myself on Crown Jewel I have decided to get serious and get under 300lbs. I looked huge, swole, jacked and my arms are still bigger than most wrestlers legs. I don’t want to look like I can beat up the whole @WWE roster anymore. Only Love HH— Hulk Hogan (@HulkHogan) November 5, 2018इस ट्वीट को कई फैंस और सुपरस्टार ने देखा और अपनी प्रतिक्रिया लेकिन सबसे खास रूसेव की प्रतिक्रिया रही। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शुरूआत मुझसे होनी चाहिए और रैसलमेनिया 35 से शुरूआत हो जाए। रूसेव ने उन्हें सीधे-सीधे चुनौती पेश कर दी।I think you should start with me!!! WM35 falls on #RusevDay https://t.co/8rgET5Umin— Rusev (@RusevBUL) November 5, 2018रूसेव ने इस साल ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में अंडरटेकर के साथ मुकाबला किया था। कास्केट मैच में अंडरटेकर ने जीत हासिल की थी लेकिन रूसेव ने भी फैंस का दिल जीत लिया था। रूसेव भी काफी भारी-भरकम सुपरस्टार है। इस समय वो स्मकैडाउन लाइव का हिस्सा है। रूसेव डे में उनके साथ एडन इंग्लिश थे। इन दोनों को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला था। हालांकि पिछले महीने एडन इंग्लिश ने पीछे से रूसेव पर अटैक कर रूसेव डे को तोड़ दिया था। अभी भी रूसेव को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। फैंस उन्हें हाइलाइट मोड में देखना चाहते है। चैंपियनशिप के लिए वो अब आगे जा सकते है। जिस हिसाब से वो अभी काम कर रहे है इससे तय है कि वो इसमें कामयाबी हासिल कर लेंगे।WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें