WWE का बड़ा सुपरस्टार इस हफ्ते SmackDown में करेगा वापसी

काफी टाइम से चोट के कारण शार्लेट फ्लेयर बाहर चर रही है। केज साइट शीट्स ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है इस हफ्ते वो स्मैकडाउन में सही होकर वापसी करेंगी। खैर इससे पहले खुद शार्लेट भी इस बारे में बयान दे चुकी है। अब जब शार्लेट फ्लेयर वापसी करेंगी तो ये देखने वाली बात होगी कि समरस्लैम के प्लान का क्या होता है। शार्लेट फ्लेयर किसी ना किसी बड़े फ्यूड में शामिल जरूर होंगी। शार्लेट फ्लेयर का नाम WWE में काफी ऊंचा है। विमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में शार्लट फ्लेयर का फी बड़ा हाथ हाै। रैसलमेनिया 34 मेें शार्लेट फ्लेयर ने असुका की ना हारने वाली स्ट्रीक को तोड़ा था। इसके बाद हालांकि वो चैंपियनशिप बैल्ट हार गई। कार्मेला ने अपनी ब्रीफकेस केश इन करा लिया था। मनी इन द बैंक लैडर मैच में वो अंतिम बार नजर आई थी। जहां वो ज्यादा देर तक टिकी नहीं थी। 28 अक्टूबर के लिए एवोल्यूशन पीपीवी का एलान भी हो चुका है। इसमें शार्लेट फ्लेयर का बड़ा हाथ होगा। अब शार्लेट फ्लेयर का वापस आना काफी शानदार होगा। पिछले हफ्ते शार्लट ने भी इस बारे में बयान दिया था कि इंजरी उनकी अब सही हो गई है और वो एक्शन में नजर आएंगी। बैकी लिंच अब विमेंस चैंपियनशिप के पिक्चर में आ गई है। शार्लेट फ्लेयर को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। स्मैकडाउन में आकर शार्लेट फ्लेयर क्या करेंगी हम सिर्फ इसका अंदाजा ही लगा सकते है। समरस्लैम को भी ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसा में उनका वापस आना कहीं ना कहीं यहां धमाका जरूर होगी। हो सकता है कि टाइटल पिक्चर में भी वो एड हो जाए। बैकी लिंच का मुकाबला समरस्लैम में कार्मेला के साथ होगा। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि समरस्लैम में उनका मुकाबला असुका के साथ हो सकता है। क्योंकि असुका के पास भी अभी कोई मैच नहीं है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now