WWE के जापान दौरे से 2 बड़े स्टार्स ब्रे वायट और रोमन रेंस का नाम हटा लिया है। ये खबर WWE की जापानी वर्ज़न वेबसाइट पर डाली गई।
रोमन रेंस को हटाने के पीछे कारण ये है कि उन्हें WWE ने 1 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह मनी इन द बैंक में डीन एम्ब्रोज को चैंपियन बनाया गया।
ब्रे वायट नाम जापान टूर से हटाने की पीछे की वजह सामने नहीं आई है। WWE ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। इस दौरे पर लाइव इवेंट के दौरान ब्रे वायट का सामना शिनसुके नाकामुरा से होने की उम्मीद थी। ये ड्रीम मैच की तरह था, क्योंकि दोनों ही रैसलरों का लड़ने का स्टाइल अलग-अलग है। ऐसा लग रहा है कि फैंस को नाकामुरा के मेन रोस्टर में डैब्यू का इंतजार करना पडेगा।
आपको बता दें कि ब्रे वायट कुछ दिनों पहले ही वापसी कर लौटे हैं। WWE उनकी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क है। उनको हटाने का ये एक कारण हो सकता है। यह पहला मौका होगा जब नाकामुरा पहली बार WWE का हिस्सा होते हुए जापान में लड़ेंगे।
Published 26 Jun 2016, 16:38 IST