Gunther: पूर्व WWE NXT यूके सुपरस्टार जिनी (Jinny) ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और जिनी के पति गुंथर (Gunther) ने उनके इस निर्णय का समर्थन किया और दिल छू देने वाला रिएक्शन दिया।
WWE रिंग में इस समय गुंंथर जबरदस्त काम कर रहे हैं। पिछले साल मेन रोस्टर में उन्होंने एंट्री की थी। कंपनी ने उन्हें पुश दिया और वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए। अभी तक उनका ये चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा हैं। पिछले साल ही गुंथर ने जिनी से शादी की थी। जिनी ने भी NXT यूके में अच्छा काम किया।
WWE सुपरस्टार गुंथर का खास बयान आया सामने
जिनी द्वारा रिटायरमेंट के ऐलान के बाद गुंथर ने अपनी पत्नी को क्राउन दिया। उन्होंने क्लियर कर दिया कि वो अभी भी क्वीन हैं।
गुंथर का WWE रन इस समय अच्छा चल रहा हैं। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ उनका मैच हुआ था। दोनों के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। अंत में गुंथर ने जीत हासिल कर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। गुंथर ने शो के दौरान ही Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान भी किया था।
गुंथर Royal Rumble मैच जीतकर रोमन रेंस को टॉप टाइटल्स के लिए चुनौती देना चाहेंगे। वैसे कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना का सामना करना चाहते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस साल WrestleMania 39 में गुंथर का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। अगर ये मैच हुआ तो फिर उन्हें बहुत फायदा होगा। लैसनर के साथ मैच का सपना सभी रेसलर देखते हैं। बहुत कम रेसलर्स को ये मौका मिलता है। अब देखना होगा कि गुंथर का लैसनर के साथ मुकाबला होगा या नहीं। ब्रॉक की वापसी के बाद ही इस बात का पता चल जाएगा। गुंथर को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में 200 दिन से ज्यादा हो गए। इससे पहले वो 870 दिन तक NXT यूके चैंपियन भी रहे थे।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।