वर्ल्ड के सबसे बड़े फुटबॉलर Cristiano Ronaldo द्वारा Roman Reigns को "एक्नॉलेज" करने के बाद टॉप WWE हील्स का रिएक्शन सामने आया

Pankaj
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर किया था पोस्ट
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर किया था पोस्ट

The Usos: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को एक्नॉलेज किया। उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा का एक ग्राफिक्स भी इस दौरान पोस्ट किया। अब इस पर द उसोज़ (The Usos) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

Ad

WWE दिग्गज पॉल हेमन की पोस्ट को लेकर आई प्रतिक्रिया

दरअसल ट्विटर पर पॉल हेमन ने एक ग्राफिक शेयर किया। इसमें उन्होंने द ब्लडलाइन के सिग्नेचर हैंड और रोनाल्डो के स्काई सेलिब्रेशन की तुलना की। साथ ही कहा कि रोनाल्डो ने द ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज किया। द उसोज़ ने भी इस पोस्ट को शेयर किया और कैप्शन में "YeeeT!" लिखा। द उसोज़ इस प्रसिद्ध फ्रेज को अपने सैगमेंट के दौरान प्रयोग करते हैं।

Ad
Ad

FIFA World Cup 2022 में पुर्तगाल की टीम को मोरक्को के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनका सफर खत्म हो गया। हार के बाद रोनाल्डो बहुत निराश नज़र आए थे। ये शायद उनका अंतिम वर्ल्ड कप था और पुर्तगाल को चैंपियन बनाने का उनका सपना अधूरा रह गया।

रोमन रेंस और द उसोज़ इस समय WWE में अच्छा काम कर रहे हैं। द ब्लडलाइन का जलवा इस समय WWE में चल रहा हैं। इस फैक्शन को रेंस लीड कर रहे हैं। द उसोज़, सैमी जे़न और सोलो सिकोआ भी इस फैक्शन में शामिल हैं। इन सभी को पॉल हेमन गाइड कर रहे हैं। रेंस को चैंपियन के रूप में 800 दिन से ज्यादा हो गए। वहीं द उसोज़ को भी टैग टीम चैंपियंस के रूप में 500 दिन से ज्यादा हो गए।

अपने इस चैंपियनशिप रन में अभी तक रोमन रेंस कई दिग्गजों को हरा चुके हैं। ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, गोल्डबर्ग, फिन बैलर, रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गजों को वो धराशाई कर चुके हैं। अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि WWE में उनकी बादशाहत कौन खत्म करेगा। अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अगले साल ये कारनामा WWE में हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications