34 साल के फेमस सुपरस्टार का WWE कॉन्ट्रैक्ट जल्द होगा खत्म, दिसंबर के बाद छोड़ेगा कंपनी?

WWE सुपरस्टार काइल ओ'राइली को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार काइल ओ'राइली को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। NXT सुपरस्टार और 34 साल से काइल ओ'राइली (Kyle O'Reilly) का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है। यानी की इसके बाद वो फ्री एजेंट बन जाएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि WWE में इसके बाद शायद काइल ओ'राइली नजर नहीं आएंगे। PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार काइल ओ'राइली का WWE कॉन्ट्रैक्ट इस साल दिसंबर में खत्म हो जाएगा।

WWE सुपरस्टार काइल ओ'राइली का कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म होगा?

अभी तक काइल ओ'राइली के दोबारा डील साइन करने को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। इसका मतलब ये है कि काइल ओ'राइली कंपनी छोड़ भी सकते हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि AEW, NJPW और अन्य कंपनी की तरफ भी काइल ओ'राइली रूख कर सकते हैं। कुछ महीने पहले एडम कोल ने भी ऐसा ही किया था। कोल का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और इसके बाद उन्होंने AEW में कदम रखा।

काइल ओ'राइली का रेसलिंग करियर काफी शानदार अभी तक रहा है। साल 2017 में WWE में काइल ओ'राइली ने एंट्री की थी। तीन बार NXT टैग टीम चैंपियन काइल ओ'राइली रह चुके हैं। NXT के इस समय टॉप बेबीफेस के रूप में काइल ओ'राइली काम कर रहे हैं। काइल ओ'राइली अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाएंगे या नहीं ये देखने वाली बात होगी। अगर NXT से काइल ओ'राइली चले जाएंगे तो फिर काफी नुकसान WWE को होगा। काइल ओ'राइली ने काफी शानदार परफॉर्म अभी तक कंपनी में किया है। ट्रिपल एच बहुत भरोसा काइल ओ'राइली के ऊपर करते हैं। अब देखना होगा कि काइल ओ'राइली दिसंबर के बाद क्या बड़ा फैसला अपने करियर को लेकर लेंगे।

WWE इस समय कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर रहा है। हाल ही में 18 रेसलर्स को कंपनी ने निकाल दिया। काइल ओ'राइली शायद खुद से WWE से जा सकते हैं। AEW द्वारा इस समय नए सुपरस्टार्स को अच्छा पैसा दिया जा रहा है। शायद काइल ओ'राइली को भी अच्छा पैसा AEW द्वारा दिया जा सकता है। इस बारे में जरूर कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का बाद काइल ओ'राइली सोचेंगे।

Quick Links