Liv Morgan: WWE में दिग्गज जॉन सीना (John Cena) का बहुत बड़ा नाम रहा। सीना का करियर कुछ अलग टाइप का WWE में रहा है। कई बार उन्हें लेकर फैंस के दो गुट भी बन गए। आपको याद होगा साल 2010 में फैंस ने “Let’s go, Cena, Cena sucks” के चैंट्स लगाए थे। सीना ने इस दौरान हार नहीं मानी और वो फेस के रूप में काम करते रहे। स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) का भी कुछ ऐसा ही कहना है। उनका कहना है कि उनके साथ भी कुछ जॉन सीना जैसा ही हो रहा है।WWE SmackDown विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आईMetro पर बात करते हुए लिव मॉर्गन ने कहा,मुझे भी मेरी इच्छा के अनुसार रिएक्शन नहीं मिलता है। मेरे लिए भी फैंस के दो गुट है। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है। मैं चैंपियन हूं और ऐसे रिएक्शन के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि ये चीज सही भी होती है। आगे जाकर एक अच्छा बेबीफेस कोई भी रेसलर बन सकता है। सीना के साथ कई साल तक ये हुआ था। सीना को लेकर फैंस ने गलत चैंट्स लगाए थे। अगर उनके साथ ये हो सकता है तो मैं अपने आप से बहुत खुश हूं। View this post on Instagram Instagram Postसीना को लेकर पहले भी कई बयान लिव मॉर्गन ने दिए थे। लिव मॉर्गन चैंपियन के रूप में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। WWE ने इस साल मॉर्गन को अच्छा पुश दिया। रोंडा राउजी को हराकर मॉर्गन ने SmackDown विमेंस चैंपियन जीती थीं। इस समय भी राउजी के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। Extreme Rules 2022 में दोनों के बीच शानदार मुकाबला होगा।जॉन सीना भी लंबे समय से रिंग में एक्शन में नजर नहीं आए। कुछ महीने पहले वो Raw के एपिसोड में जरूर दिखे थे। SummerSlam 2021 में जॉन सीना का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था। इस मैच में जॉन सीना की हार हुई थी। अब देखना होगा कि जॉन सीना दोबारा रिंग में कब वापसी करेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।