Veer Mahaan: भारतीय WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार ट्रिपल एच (Triple H) के पास इस समय वीर महान (Veer Mahaan) को लेकर कोई भी प्लान नहीं है। वैसे ये बात सभी को अब पता चल गई है। वीर महान अब रेड ब्रांड के एपिसोड से गायब हो गए है। कुछ महीने पहले हर हफ्ते वो रिंग में धमाल मचा रहे थे और उनका नाम भी प्रसिद्ध हो गया था। अब तो शायद फैंस उनका नाम भी भूल गए है।भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासापिछले साल ड्राफ्ट में वीर महान को रेड ब्रांड में डाला गया था। तब ऐसा लगा था कि उनकी धमाकेदार एंट्री होगी लेकिन इस चीज को पांच महीने लग गए। 4 अप्रैल, 2022 को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में उनका नए गिमिक के साथ डेब्यू कराया गया। वीर नए गिमिक में नजर आए और यहां से लग रहा था कि उन्हें तगड़ा पुश मिलेगा। पहले लोकल रेसलर्स को उन्होंने पीटा इसके बाद मिस्टीरियो फैमिली के साथ राइवलरी रही। इस राइवलरी में उनकी जीत हुई। इसके बाद तो उनके लिए प्लान ही खत्म कर दिया गया। अभी तक उन्हें नया प्रतिद्वंदी नहीं मिला।Fightful Select की नई रिपोर्ट में वीर महान को लेकर अपडेट दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रिपल एच और क्रिएटिव टीम उन्हें अभी पुश देने के मूड में नहीं है। ना ही WWE के पास इस समय वीर महान के लिए कोई प्लान है।WWE@WWEThe Lion, @VeerMahaan, unleashes another display of pure dominance on #WWERaw.53182The Lion, @VeerMahaan, unleashes another display of pure dominance on #WWERaw. https://t.co/psg568k8sZट्रिपल एच अब हेड ऑफ क्रिएटिव बन गए है। फैंस को लगा कि अब तो वीर महान को पुश मिलेगा लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुश तो दूर की बात है अब तो वीर महान रेड ब्रांड के एपिसोड्स में ही नजर नहीं आ रहे हैं। इस बात से फैंस में भी गुस्सा है। ऐसा ना हो कि कुछ समय बाद वीर महान को रिलीज कर दिया जाए। ऐसा होगा तो फिर ये वीर महान के करियर के लिए अच्छा नहीं होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।