ट्रिपल एच ने रैसलमेनिया वीकेंड के दौरान होने वाले NXT टेकओवर का एलान किया

WWE ने NXT टेकओवर इवेंट की डेट का एलान कर दिया है, ये रैसलमेनिया वीकेंड के दौरान होगा। NXT टेकओवर:ओरलैंडो 1 अप्रैल को एमवे सैंटर में होगा। NXT टेकओवर रैसलमेनिया 33 के होने से पहले 1 दिन पहले होगा। रैसलमेनिया प्रो रैसलिंग इंडस्ट्री का सबसे बड़े इवेंट होता है। NXT टेकओवर की तारीख का एलान WWE के सीईओर ट्रिपल एच ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किया। WWE ने NXT टेकओवर इवेंट को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया है।

Ad

प्रैस रिलीज़ के मुताबिक, " रैसलमेनिया 33 से पहले NXT के सभी स्टार्स टेकओवर इवेंट में हिस्सा लेंगे। ये ओरलैंडो के एमवे सैंटर में होगा। फैंस को उस दौरान स्टार्स के बीच बड़ी दुश्मनी रिंग में देखने को मिलेगी। इस इवेंट की टिकटों की बिक्री 16 दिसंबर से शुरु हो जाएगी। टिकटों की जानकारी फैंस NXTTickets.com वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं"। इसके अलावा NXT टेकओवर सैन एंटोनिया रॉयल रम्बल से पहले होगा। इसी घोषणा के साथ ही अब NXT के 4 टेकओवर इवेंट हो गए हैं जोकि 4 बड़े पीपीवी के दौरान होते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि NXT टेकओवर रैसलमेनिया 33 से 1 दिन पहले होगा। पहले इस दिन हॉल ऑफ फेम सेरेमनी हुआ करती थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हॉल ऑफ फेम सेरेमनी 31 मार्च हो सकती है। पहला NXT टेकओवर इवेंट मार्च 2014 में हुआ था। जिसके बाद से ये लगातार नई ऊंचाइयां छूता रहा है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications