ट्रिपल एच ने द रॉक के सबसे प्रसिद्ध फिनिशिंग मूव "द पिपुल्स एल्बो" की उत्पत्ति का खुलासा किया

बीबीसी रेडियो 1 में हाल ही में सुपरस्टार ट्रिपल एच ने शिरकत की। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। सबसे बड़ी बात उन्होंने द रॉक को लेकर की। उन्होंने द रॉक के लैजेंड्री सिग्नेचर मूव "द पिपुल्स एल्बो" के ऑरिजन के बारे में बताया। ट्रिपल ने कहा कि इस मूव की शुरूआत एक जोकर के तौर पर हुई। रॉक ने कई लाइव इवेंट में इसका इस्तमाल किया। इसके बाद वो हमेशा के लिए प्रसिद्ध हुआ। फैंस ने इसके बाद इस एल्बो मूव को जमकर पसंद करना शुरू कर दिया था। द रॉक WWE इतिहास के सबसे बड़े लैजेंंड में से एक है। द रॉक के दो मूव रॉक बॉटम और द पिपुल्स एल्बो WWE में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। 1990 से इन मूव्स का कोई तोड़ नहीं आया है। फैंस हमेशा द रॉक से रिंग में इसकी उम्मीद करते आए है। साल 2000 के टाइम पर द रॉक WWE में फुल टाइमर रैसलर थेे। इनके मूव्स उस टाइप पर सबसे प्रसिद्ध थे। इनके अलावा कोई अन्य ऐसा सुपरस्टार नहीं था जिसके मूव्स लोग पसंद करते थे। ट्रिपल ने ये भी बताया की ये मूव एक प्रैंक के तौर पर था। लॉकर रूम में कुछ लोगों ने ये अंडरटेकर के साथ खेला था। इसके बाद द रॉक ने लाइव इवेंट में इस मूव का पूरी तरह इस्तमाल किया था। ट्रिपल एच ने कहा कि, " मैंने द रॉक के साथ काम करने में काफी मजा लिया। लेकिन उनका मूव द पिपुल्स एल्बो काफी मजेदार और प्रसिद्ध है। आपको हमेशा इसके लिए 20 मिनट का इंतजार करना पड़ेगा, अगर इसे देखना है तो। कभी कभार उनकी एल्बो मुंह में पड़ जाती है। जिस वजह से सुपरस्टार का खून निकल जाता है। और हम ये ही सोचते है कि अब क्या करना है। तो हम हमेशा इससे बचते थे"। ट्रिपल एच इस समय बैकस्टेज में क्रिएटिव की भूमिका में बहुत अच्छा काम कर रहे है। अफवाहें ये सामने आ रही है कि रैसलमेनिया 34 में उनका मुकाबला कर्ट एंगल के साथ हो सकता है। उधर रॉक भी अपनी हॉलीवुड मूवी में व्यस्त है। उनका अभी WWE में वापसी का कोई प्लान नहीं है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now