WWE NXT विमेंस चैंपियन असुका के नाम प्रोफेशल रैसलिंग इतिहास की सबसे फेमस स्ट्रीक में से एक दर्ज हो गई है। असुका ने गोल्डबर्ग की 173 मैचों की स्ट्रीक को तोड़ दिया है। गोल्डबर्ग ने ये स्ट्रीक WCW में रहते हुए हासिल की थी। WWE सुपरस्टार और कंपनी के COO ट्रिपल एच ने असुका को शानदार उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देते हुए लिखा, "अनस्टॉपेबल (जिसको रोका ना जा सके), अनटचेबल (जिसको छुआ ना जा सके), अविजित...शानदार उपलब्धि हासिल करने के लिए असुका को बधाई। Unstoppable. Untouchable. Undefeated. Congratulations to @WWENXT Women's Champion @WWEAsuka for an incredible milestone. #AndStillpic.twitter.com/jyQCBPwo0p — Triple H (@TripleH) May 25, 2017 आपको बता दें कि हाल ही में हुए NXT टेकओवर शिकागो में हुए विमेंस चैंपियनशिप मैच में निकी क्रॉस और एंबर मून को पराजित कर एतिहासिक स्ट्रीक को अपने नाम किया। असुका की जीत की शुरुआत 7 अक्टूबर 2015 NXT TakeOver से हुई थी, जहां उन्होंने अपने NXT के डेब्यू मैच में डैना ब्रूक को हराया था। वहीं कुछ समय बाद असुका ने बेली को मात देकर NXT विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया और 420 दिनों तक यानी अभी तक टाइटल को अपने पास रखा है। असुका ने स्ट्रीक तोड़ने के बाद ट्वीट कर कहा कि मैं गोल्डबर्ग का बहुत सम्मान करती हूं। WWE इतिहास में बिना हारे सबसे लंबे समय तक चैंपियन बनने वाली स्टार बनने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। I respect Goldberg so much. He is amazing. I am honored to be the undefeated champion with the longest streak in WWE history. #WWE#WWENXTpic.twitter.com/eOZXIj4NGV — ASUKA / 明日華 (@WWEAsuka) May 24, 2017 असुका एक जापानी रैसलर हैं, जिनका असली नाम कनाको उराई है। उन्होंने साल 2015 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 2015 में अपने NXT डेब्यू के बाद असुका एक भी मैच नहीं हारी हैं। असुका दुनिया भर की कई रैसलिंग प्रमोशन में लड़कर अपना नाम कमा चुकी हैं। गोल्डबर्ग ने WCW के दिनों में 173 मैचों की स्ट्रीक बनाई थी लेकिन कई रैसलिंग जानकारों का मानना है कि इस स्ट्रीक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।