Roman Reigns के बाद WWE का अगला वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले Superstar का नाम आया सामने, Triple H ने बनाया तगड़ा प्लान?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Gunther: WWE सुपरस्टार गुंथर (Gunther) के प्रदर्शन से इस समय सभी खुश नज़र आ रहे हैं। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार ट्रिपल एच (Triple H) उन्हें इस साल तगड़ा पुश देंगे। कहा ये भी गया है कि गुंथर बहुत जल्द WWE चैंपियन बनेंगे।

Ad

गुंथर ने मेन रोस्टर में आने के बाद अच्छा काम किया। बहुत जल्द उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। ये टाइटल रन उनका अच्छा रहा। चैंपियन के रूप में उन्हें 250 दिन से ज्यादा हो गए। उनके प्रदर्शन से ट्रिपल एच सहित बैकस्टेज सभी ऑफिशियल्स खुश नज़र आ रहे हैं।

WrestleVotes की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार,

साल 2023 में गुंथर को बहुत बड़ा पुश ट्रिपल एच देंगे। ट्रिपल एच उन्हें बहुत पसंद करते हैं। द गेम ही नहीं बल्कि बैकस्टेज भी उन्हें पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर पिछले साल Clash at the Castle में उनके प्रदर्शन के बाद सभी खुश हो गए हैं। जब कंपनी के टॉप टाइटल्स को अलग किया जाएगा तो फिर गुंंथर को पुश मिलेगा। मेन इवेंट सुपरस्टार के रूप में वो काम करेंगे। SummerSlam तक वो टॉप पर पहुंच जाएंगे। बहुत जल्द WWE चैंपियन वो बनेंगे।
Ad

WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns का होगा बड़ा मैच

ट्रिपल एच के अंडर में गुंथर ने NXT में भी अच्छा काम किया था। मेन रोस्टर में भी उन्हें बहुत बड़ा पुश दिया जाएगा। कंपनी के दोनों टॉप टाइटल्स इस समय रोमन रेंस के पास हैं। WrestleMania 39 में कोडी रोड्स और रेंस के बीच मैच होगा।

मेनिया के बाद शायद दोनों टाइटल्स को अलग कर दिया जाएगा। इसके बाद गुंथर लाइमलाइट में आकर WWE चैंपियन बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत बड़ी बात होगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस साल मेनिया में गुंथर का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। हालांकि अब ऐसा मुश्किल लग रहा है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ओमोस ने लैसनर को मेनिया में मैच के लिए चुनौती दे दी है। अब अगले हफ्ते लैसनर आकर इस चुनौती का जवाब देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications