"विंस मैकमैहन के जाने के बाद हम WWE को आगे बढ़ाएंगे और उन्हें कभी निराश नहीं होने देंगे"

Wrestling Inc. ने हाल ही में ट्रिपल एच का इंटरव्यू लिया। ट्रिपल एच यहां रैसलमेनिया 34 को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने यहां ये बताया कि वो और उनकी पत्नी स्टेफनी मैकमैहन प्रोफेशनल रैसलिंग के बारे में क्या सोचते हैं। साल 1994 में ट्रिपल एच को प्रोफेशनल रैसलिंग में बड़ा ब्रेक मिला जब WCW में उन्हें साइन किया गया। इसके बाद WWE में वो आए। और इसके बाद ट्रिपल एच के करियर ने गजब का मोड़ लिया और वो रैसलिंग की दुनिया में छा गए। ट्रिपल एच ने इंटरव्यू में कहा कि,"हमें प्रोफेशनल रैसलिंग के लिए पैशन हैं। हमारे लिए एक विजन हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। पहले विजन बनाते है और फिर उस पर काम करते है। जिस वजह से ब्रांड, कंपनी और बिजनेस के लिए फायदा होता है। जैसा की हम लोग पहले से करते आ रहे है। अगर विजन नहीं होता तो शायद ये कभी आगे भी नहीं बढ़ रहा होता। मैं हमेशा फ्यूचर को लेकर चलता हूं। WWE सबसे बड़ा इंटरनेटमेंट इस समय है। सभी लोग इसके पीछे रहते है। इसलिए हमें इसके फ्यूचर पर भी ध्यान देना होता हैं। जब विंस मैकमैहन इस से साइड हट जाएंगे तो मैं और स्टेफनी और अच्छे से चलाएंगे। जो उन्होंने आज तक किया हमेशा उसे अच्छे से आगे बढा़एंगे। उन्होंने इस कंपनी को बहुत आगे बढ़ाया है। अगर आगे भी हमें कभी उनकी हमें जरूरत पड़ी तो हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। लेकिन उन्हें कभी निराश नहीं करेंगे"। रैसलमेनिया 34 को अब बस कुछ ही दिन बचे है। 8 अप्रैल को रैसलमेनिया का आयोजन है। ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन को यहां कर्ट एंगल और रोंडा राउजी के साथ मुकाबला करना है। ट्रिपल एच और स्टेफनी इसके लिए पूरी तैयार हैं। इस समय स्टेफनी और ट्रिपच एच WWE के लिए बहुत काम कर रहे है। वो हमेशा इसे आगे ले जाने की हरदम कोशिश करते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications