WWE में Vince McMahon की जगह लेने के बाद Triple H की पहली बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर अहम प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर अहम प्रतिक्रिया

Triple H: कुछ दिन पहले विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ये फैसला विंस मैकमैहन ने अचानक लिया था। खैर इसके बाद ट्रिपल एच (Triple H) ने वापसी कर WWE की कमान संभाली। अब विंस मैकमैहन की जगह ट्रिपल एच WWE की जिम्मेदारी संभालते हैं। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद लोगन पॉल के पॉडकास्ट पर उन्होंने बहुत बड़ा बयान दिया है। ट्रिपल एच ने कहा कि मैंने कभी ये चीज सपने में भी नहीं सोची थी।

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर ट्रिपल एच का बयान

ट्रिपल एच से विंस मैकमैहन को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा,

देखो मैं विंस मैकमैहन के बारे में बात रखना चाहता हूं। विंस मैकमैहन ने जो किया उसकी भरपाई मैं कभी नहीं कर सकता हूं। मैं उनकी जगह कभी नहीं भर सकता हूं। इस बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। अब बीच में बहुत बड़ा गैप आ गया है। मुझे मौका मिला है तो मैं इस गैप को भरने की कोशिश करूंगा। ये जिम्मेदारी मिलने के बाद मैं काफी उत्साहित हूं। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। हम एक इंसान से काम नहीं करते हैं तो सभी को सहयोग देना पड़ेगा। एक इंसान कभी भी विंस मैकमैहन के काम को पूरा नहीं कर सकता है। विंस मैकमैहन की भरपाई करने के लिए पूरी टीम को अपना योगदान देना होगा। हम सभी को पता है कि विंस नहीं होते तो शायद ये काम हम कभी नहीं कर पाते।

youtube-cover

हाल ही में SummerSlam 2022 इवेंट हुआ था। ट्रिपल एच के नेतृत्व में पूरी टीम ने अच्छा काम किया। मेन इवेंट बहुत ही शानदार रहा था और इसके लिए सभी ट्रिपल एच का शुक्रिया अदा कर रहे थे। ट्रिपल एच आजतक NXT ब्रांड की जिम्मेदारी संभालते थे। नए टैलेंट्स के साथ काम करना उन्हें बहुत अच्छे से आता है। अब मेन रोस्टर की जिम्मेदारी भी उन्हें संभालनी है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ट्रिपल एच आगे भी अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links