3 अभी के WWE सुपरस्टार्स जिनको दिग्गज ट्रिपल एच रिंग में कभी नहीं हरा पाए

Ankit
WWE
WWE

WWE में ट्रिपल एच एक बहुत बड़ा नाम हैं। लगभग 25 सालों से ट्रिपल एच ने ये अहम योगदान दिया है। कई मैच जीते लेकिन कई बार हार भी नसीब हुई। 14 बार के चैंपियन को दिग्गजों की लिस्ट में रखा जाता है। ट्रिपल एच ने काफी सुपरस्टार्स को हराया है लेकिन वो आज के 3 सुपरस्टार्स को सिंगल्स मैच में नहीं हरा पाए हैं।

Ad

WWE के पूर्व चैंपियन डेनियल ब्रायन

ट्रिपल एच और डेनियल ब्रायन
ट्रिपल एच और डेनियल ब्रायन

WWE में डेनियल ब्रायन ने कुछ साल पहले चोट के बाद वापसी की, जिसके बाद वो हील रुप बने। अब डेनियल ब्रायन एक फेस हैं और फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। ब्रायन भले ही बड़े रेसलर्स को हराया है लेकिन उन्हें भी कई मौकों पर हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि ट्रिपल एच के खिलाफ उनकी दुश्मनी काफी अच्छी चली थी लेकिन द गेम, ब्रायन को रिंग में चित नहीं कर पाए थे।

Ad

बात रेसलमेनिया 30 कि है जब डेनियल ब्रायन का करियर चरम पर था और ट्रिपल एच ने ब्रायन को मेन इवेंट से दूर करने के लिए पूरी कोशिश की। दोनों का मुकाबला भी हुआ। इसमें शर्त थी कि जीतने वाले को मेन इवेंट मैच मिलेगा। ब्रायन ने ट्रिपल एच को हराया और मेन इवेंट में जगह बनाई। इसके अलावा डेनियल ब्रायन ने रैंडी ऑर्टन और बतिस्ता को हराकर खिताब जीत अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज की। इसके बाद ट्रिपल एच और ब्रायन का सामना नहीं हुआ है।

WWE के टॉप सुपरस्टार रोमन रेंस

ट्रिपल एच और रोमन रेंस
ट्रिपल एच और रोमन रेंस

रोमन रेंस WWE के टॉप सुपरस्टार में से एक हैं। विंस मैकमैहन भी साल 2015 के बाद से रोमन रेंस को बड़ा रेसलर बना रहे थे। इस दौरान साल 2016 की रॉयल रंबल को वन Vs ऑल मैच रखा गया, जिसमें रेंस टाइटल को डिफेंड कर रहे थे।

Ad

इस बीच 30वें नंबर पर ट्रिपल एच ने एंट्री की थी और रॉयल रंबल के साथ टाइटल को जीत लिया था। जिसके बाद रोमन रेंस और ट्रिपल एच की दुश्मनी को आगे बढ़ाया गया। दोनों के बीच खतरनाक झड़प देखने को मिली।

WWE रेसलमेनिया 32 के लिए रोमन रेंस ने ट्रिपल एच को खिताब के लिए चैलेंज किया। मैच को रोमन रेंस ने जीत लिया और खिताब पर कब्जा किया। हालांकि ट्रिपल एच अपनी हार का बदला नहीं ले पाए हैं।

WWE के पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस और ट्रिपल एच
सैथ रॉलिंस और ट्रिपल एच

आज अगर WWE में सैथ रॉलिंस ने सफलता हासिल की है तो इसके पीछे ट्रिपल एच का बड़ा हाथ है। शील्ड को तोड़ना और सैथ रॉलिंस को जोड़ा सब ट्रिपल एच का किया हुआ है। ट्रिपल एच ने अपनी टीम एवोल्यूशन के साथ मिलकर शील्ड के खिलाफ मैच लड़ा है लेकिन सैथ रॉलिंस के खिलाफ सिंगल्स में एक बार आमना सामना हुआ, जिसमें जीत सैथ रॉलिंस की हुई थी।

Ad

दरअसल, बात तब की जब फिन बैलर ने चोट के कारण यूनिवर्सल चैंपियनशिप को छोड़ दिया था। जिसके बाद एक टूर्नामेंट रखा गया। सैथ रॉलिंस जीत के करीब थे लेकिन ट्रिपल एच ने दस्तक देकर रॉलिंस को धोखा दिया और केविन ओवेंस को जिताया। इसके बाद से बार बार रॉलिंस ने ट्रिपल एच से लड़ने की गुहार लगाई।

WWE रेसलमेनिया 33 में वो पल आया जब रॉलिंस को अपना बदला लेने का मौका मिला। करीब 25 मिनट के इस मुकाबले में रॉलिंस की भड़ास देखने को मिली और उन्होंने अंत में जीत दर्ज अपना इन्तेकाम लिया। उसके बाद से आज तक रॉलिंस और ट्रिपल एच का मैच नहीं हुआ।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications