प्रोफेशनल रैसलिंग को फॉलो करने वाले लोगों के लिए बॉबी लैश्ले का नाम कोई अनजाना नहीं है। जबरदस्त कद-काठी वाले 41 साल के रैसलर ने रैसलिंग के अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भी अपने विरोधियों को धूल चटाई है। लैश्ले के इम्पैक्ट रैसलिंग छोड़ने के बाद से ही लगातार खबरें सामने आ रही थी कि वो जल्द ही WWE का दामन थाम सकते हैं। रैसलमेनिया 34 के बाद हुई रॉ में बॉबी लैश्ले ने 10 साल बाद WWE में वापसी की। लैश्ले को फैंस की तरफ से वापसी पर काफी शानदार समर्थन मिला। WWE रॉ के दौरान इलायस रिंग में आकर गाना गा रहे थे, तभी बॉबी लैश्ले की एंट्री हुई। उन्होंने इलायस पर अटैक किया और चले गए। ऐसा लग रहा है उनकी वापसी के बाद शुरुआती दुश्मनी इलायस के साथ होगी। ट्रिपल एच ने ट्विटर के जरिए बॉबी लैश्ले की WWE वापसी को लेकर अपनी बात कही। द गेम ने लिखा, "साल के इस समय के दौरान सुपरस्टार्स का करियर खत्म होता है, नई शुरुआत होती है या फिर किसी की वापसी होती है। WWE वापसी पर आपका स्वागत है, बॉबी लैश्ले।" This time of the year can mean the end, the beginning, or the return... Better than ever, @fightbobby. Welcome back home. pic.twitter.com/ufHamuRFAY — Triple H (@TripleH) April 11, 2018 41 साल के बॉबी लैश्ले ने पहली बार 2004 में WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। साल 2005 में उन्होंने स्मैकडाउन में फेस के तौर पर डैब्यू किया। WWE में करीब 3 साल रहते हुए बॉबी 2 बार ECW वर्ल्ड चैंपियन और 1 बार यूएस चैंपियन बने। फरवरी 2008 में WWE ने लैश्ले को कंपनी से रिलीज़ कर दिया। WWE से निकाले जाने के बाद बॉबी लैश्ले ने TNA और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में करियर बनाया। वो कई बार TNA के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे। लैश्ले कई मौकों पर इच्छा जता चुके हैं कि वो ब्रॉक लैसनर के साथ लड़ना चाहते हैं। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले की दुश्मनी फैंस के लिए काफी एंटरटेनिंग हो सकती है।