ट्रिपल एच ने एक बार फिर सैथ रॉलिंस को सावधान रहने की दी चेतावनी

सैथ रॉलिंस ने सैन एंटोनियो में हुए NXT TakeOver को हाईजैक किया, और ट्रिपल एच को उनका सामना करने के लिए बुलाया। शो के बाद हुए इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने सैथ रॉलिंस द्वारा उन्हें बुलाने के लिए NXT TakeOver को हाईजैक करने के बारे में बातचीत की।

Ad
youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस ने कल रात सैन एंटोनियो में हुए TakeOver में सारी चीजें अपने हाथ में की और रिंग में आकर कुछ मिनट के लिए शो को हाईजैक कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक गेम नहीं आएंगे, वो रिंग से नहीं जाएंगे। सैथ रॉलिंस ने ट्रिपल एक चो फाइट करने के लिए भी ललकारा। हालांकि इसके बाद ट्रिपल एच बाहर आए, और उन्होंने सिक्योरिटी को कहा कि वो रॉलिंस को रिंग से बाहर निकाले और वो चले गए। उसके बाद रॉलिंस ने रिंग को साफ किया, उसके बाद उन्होंने ट्रिपल एच पर हमला करने का मन बनाया, लेकिन और गार्ड्स बाहर आ गए और उन्हें रोक लिया गया।

यह भी पढ़े: सैथ रॉलिंस ने ट्रिपल एच को बुलाने के लिए NXT TakeOver को हाईजैक किया

शो के बाद हुए इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने सैथ रॉलिंस की इस हरकत पर कहा कि, इस बारे में सैथ रॉलिंस से मैं कुछ नहीं कहना चाहता। साथ ही उन्होंने कहा कि, इन दोनों में बहुत बड़ा फर्क है कि वो NXT में क्या करते है, और WWE में क्या करते है। वो NXT में एक क्रिएटर है लेकिन WWE में डिस्ट्रायर है। उन्होंने सैथ रॉलिंस को WWE के लिए चैलेंज किया। ट्रिपल एच ने ये भी कहा कि, अगर सैथ NXT में आना चाहते है, और आकर क्रिएटर को चैलेंज करते है तो ये अच्छी बात है। लेकिन डिस्ट्रायर भी उनके पीछे ज्यादा दूर नहीं है। ट्रिपल एच ने रॉलिंस को सावधान रहने के लिए भी कहा। सैथ रॉलिंस के हाथ इस बार भी ट्रिपल एच नहीं लग पाए। लेकिन ये लड़ाई अब और ज्यादा बढ़ गई है। जल्द ही इन दोनों का रिंग के अंदर आमना-सामना हो सकता है। जैसा की ट्रिपल एच ने उन्हें WWE के लिए चैलेंज किया है। इससे उम्मीद है कि रॉयल रंबल में इनका एक जबरदस्त सैगमेंट हो सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications