"सैथ रॉलिंस आने वाले समय में WWE का फ्यूचर बन सकते हैं"

c5ujmyju0aaknjb.0-1489086822-800

स्काई स्पोर्ट्स को हाल ही में ट्रिपल एच ने अपना इंटरव्यू दिया। ट्रिपल एच ने यहां पर कई मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही ये बताया की आगे आने वाले समय में कौन सुपरस्टार WWE का फ्यूचर हो सकता हैं। ट्रिपल एच ने जिस सुुपरस्टार का नाम लिया वो काफी चौंकाने वाला था। ट्रिपल ने कहा कि, सैथ रॉलिंस इस समय एकमात्र ऐसे सुपरस्टार है जो WWE का फ्यूचर बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें काफी चीजों पर अभी ध्यान देना पड़ेगा। अभी उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत काम और मेहनत करनी हैं। सैथ रॉलिंस का असली नाम कोल्बे लोपेज है। साल 2010 से वो WWE में काम कर रहे है। साल 2012 में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा। वो शील्ड के सदस्य के रूप में मेन रोस्टर में आए। 31 साल के सैथ रॉलिंस इस समय WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक है। वो अभी तक टैग टीम टाइटल, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप, मनी इन द बैंक(2014) और वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल अपने नाम कर चुके है। इस साल अप्रैल में हुई रैसलमेनिया 33 में ट्रिपल एच का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। ये मैच काफी शानदार रहा था। रैसलमेनिया से पहले सैथ रॉलिंस चोटिल हो गए थे। उन्हें वापसी की उम्मीद बहुत कम थी। लेकिन उन्होंने वापसी कर यहां ट्रिपल एच को हराया। ट्रिपल एच को हराने के बाद सैथ रॉलिंस का करियर और उड़ान भरने लग गया है। ट्रिपल एच ने इस इंटरव्यू में कहा कि," रिंग में खड़े होकर देखा जाए तो सबसे टैलेंटेड सुपरस्टार सैथ रॉलिंस है। वो इस समय मुझे WWE का फ्यूचर नजर आते है। इसके बताना काफी मुश्किल है। जब से सैथ रॉलिंस ने शील्ड के तौर पर WWE में कदम रखा है तब से उन्होंने काफी मेहनत की है। अपने आप को उन्होंने काफी डैवलप किया है। काफी जगहों पर उन्होंने ऐसा काम किया है जैसा अभी कोई नहीं कर सकता है।" ट्रिपल एच WWE के एग्सक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट है। कई लाइव इवेंट और WWE मेन रोस्टर के प्रोग्राम वो देखते है। बड़े-बड़े पीपीवी में भी उनकी हिस्सेदारी रहती है। विंस मैकमैहन की बेटी स्टेफनी मैकमैहन ट्रिपल एच की पत्नी है। वहीं सैथ रॉलिंस की फ्यूड इस समय ब्रे वायट के साथ शुरू हो गई है। ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी में उनका मुकाबला ब्रे वायट के साथ हो सकता है। 9 जुलाई को इस पीपीवी का आयोजन होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications