मेन रोस्टर में केविन ओवंस का डेब्यू कराने का आइडिया जॉन सीना का था: ट्रिपल एच

केविन ओवंस के WWE में आने को लेकर ट्रिपल एच ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे जॉन सीना के कहने पर केविन ओवंस का मेन रोस्टर में डेब्यू हुआ। लाइव इवेंट, टैलेंट और WWE क्रिएटिव टीम के एक्सक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट ट्रिपल एच ने कहा कि, जॉन सीना विंस मैकमैहन के पास गए और ओवंस को डेब्यू करान का आ़इडिया दिया। यहीं नहीं यूएस टाइटल के स्टोरीलाइन में उन्हें लाने का आइडिया भी सीना ने दिया था। 18 मई 2015 को केविन ओवंस ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इन्होंने यहां आकर सीधे यूएस टाइटल के लिए जॉन सीना को चैलेंज किया था। उसी वक्त केविन ओवंस अपना NXT टाइटल भी गंवा चुके थे। और इसके सीधे बाद उन्होंने सीना को चैलेंज करते हुए उन पर अटैक किया था। इसके बाद एलिमिनेशन चैंबर में नॉन टाइटल मैच में केविन ओवंस ने जॉन सीना को हराया था। हाल ही में केविन ओवंस की एक डीवीडी रिलीज हुई थी। जिसका ना द केविन ओवंस स्टोरी था। इसमें केविन ओवंस की WWE में यात्रा दिखाई गई थी। इस डीवीडी में ट्रिपल एच ने केविन ओवंस को लाने का श्रेय जॉन सीना को दिया है। ट्रिपल एच ने कहा कि," केविन ओवंस बहुत अच्छा काम कर रहे थे। मुझे लगता है कि विंस को भी ये पता था। और ये ही बात जॉन सीन को भी लगी। सीना इसके बाद विंस मैकमैहन के पास गए और उन्होंने विंस को मेन रोस्टर में केविन ओवंस का डेब्यू कराने का आइडिया दिया था। इस डीवीडी में सीना भी केविन ओवंस की तारीफ करते हुए नजर आए है। सीना ने केविन ओवंस की क्षमता फैंस को बताई है। इस डीवीडी में इसके अलावा केविन ओवंस के करियर की तमाम बातें भी नजर आई है। बचपन से लेकर WWE तक का सफर इस डीवीडी में दिखाया गया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications