ट्रिपल एच ने की रोंडा राउजी की तारीफ

रैसलमेनिया 34 में रोंडा राउजी ने पहली बार WWE में कर्ट एंंगल के साथ मिलकर फाइट की थी। उनके प्रतिद्वंदी स्टेफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच थे। प्रो रैसलिंग के लिए प्रतिबद्ध थी तब भी ट्रिपल एच वहीं मौजूद थे। हाल ही में एक मीडिया कॉन्फ्रैंस में ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स शामिल हुए थे। ट्रिपल एच ने यहां पर रोंडा राउजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्होंने किस तरह अपने आप को WWE को समर्पित कर दिया है और साथ ही साथ एक WWE सुपरस्टार के तौर पर वो परफॉर्म करने के लिए कैसे जुनून में रहती हैं। ट्रिपल एच ने कहा कि,"जिस तरह का जुनून WWE के ऊपर रोंडा ने दिखाया है उससे कहीं ना कहीं लगता है कि वो बहुत खास हैं। जब पहली बार मेैं उनसे मिला था तो मैंने उनके नैचुलर मोमेंट देखे थे। तभी से मैंने सोच लिया था कि इन्हें साइन करना है। फिर हमारे बीच बातचीत हुई। लेकिन इन सब चीजों के बारे में जानने के बाद वो चौंक गई थी। मैंने अभी तक इतनी जल्दी सीखते हुए किसी को नहीं देखा। कर्ट एंगल को मैंने ऐसा करते हुए देखा था। इसके बाद आजतक किसी को नहीं देखा। उनके नजदीक इस समय कोई नहीं है। उन्होंने बहुत कम समय में अपना फिजिकल काफी सही कर लिया है। ये हमने कभी सोचा भी नहीं था। रोंडा राउजी अपने खेल को खुद ही पंसद करती हैं। वो WWE में काम करने पर भरोसा करती है। इससे पहले उनका रास्ता बिल्कुल अलग था क्योंकि वो MMA में थी। लेकिन यहां खुद उन्होंने अपने लिए रास्ता बना लिया है। रोंडा राउजी काफी शानदार हैं। ट्रिपल एच ने रैसलमेनिया के मैच के बारे में कहा कि,"रैसलमेनिया के मैच की तैयारी के लिए जब वो ट्रेनिंग सेंटर आई थी तो उन्हें फूड पाइज़निंग हो गया था। लेकिन मात्र 24 घंटे में वो ट्रेनिंग के लिए वापस लौट आई थी। मैं चौंक गया था कि ये इतनी जल्दी सही हो कर कैसे आ गई। ये दर्शाता है कि वो कितनी मजबूत है और काम के लिए कितना सीरियस हैं।मुझे इस दौरान उनकी काफी चिंता थी। ज्यादा ट्रेनिंग के लिए भी मैंने मना किया लेकिन रोंडा ने नहीं मानी और खूब कसरत की। जिसका नतीजा सभी ने रैसलमेनिया 34 में देखा।" समरस्लैम में रोंडा राउजी का मुकाबला एलेक्सा ब्लिस के साथ रॉ चैंपियनशिप के लिए होगा। फैंस ये उम्मीद कर रहे है कि इस बार रोंडा राउजी जरूर चैंपियन बन जाएंगी।

Ad
youtube-cover
Ad


Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications